श्रद्धांजलि दिलीप साहब.३- “बानो का सलीम हुआ सुपुर्द ए खाक”

फिल्म जगत के एक युग का हुआ अंत। प्रथम सुपरस्टार कहे जाने वाले ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार (युसूफ अली खान) 98 वर्ष की आयु में आज हम सभी को अलविदा कह गए। ज्वार भाटा से सिने जगत में कदम रखने वाले दिलीप साहब ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। दिलीप साहब अपने आप में एक एक्टिंग की पाठशाला थे । राम और श्याम, गंगा जमुना, क्रांति, अंदाज़, कर्मा ,गोपी, सौदागर, देवदास, कोहिनूर, आन, मुग़ल ए आज़म आदि 50 साल के फिल्मी करियर में कुल 60 के आसपास फिल्में कीं उन्होंने। एक किरदार को निभाने के लिए कई-कई साल तक उस किरदार को खुद में ढालने की कोशिश करते थे। उन्होंने ठेठ देहाती गोपी से लेकर बेहतरीन उर्दू के सलीम और देवदास तक, हर भाषा, धर्म, वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व किया, जो काबिले तारीफ है। दिलीप कुमार साहब  जो राज्यसभा अध्यक्ष भी रहे उन्हें पद्म विभूषण, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, दादा साहब फाल्के अवार्ड, यहां तक कि पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान ए इम्तियाज इं से भी नवाजा गया था।
अदाकारी के साथ-साथ बहुत ही अच्छे गायक, खाने के शौकीन तथा तमाम सूप और रेसिपीज का ईजाद करने वाले दिलीप साहब बहुत अच्छा सितार भी बजाते थे।
सलीम तथा देवदास का किरदार निभाने वाले दिलीप कुमार ने अपनी जाति जिन्दगी में भी प्रेम को बखूबी निभाया। सायरा बानो दिलीप कुमार का अटूट प्रेम अपने आप में बेमिसाल है।
यूं तो उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जी लेकिन कहा जाता है कि जो हमारे दिल के करीब होता है उसका किसी उम्र में जाना दुखी कर जाता है  98 वर्ष की उम्र में उनका जाना अगर सा रहा है काश! वो  दो वर्ष और जीते तो शतायु कहलाते । तमाम अभिनेताओं के फिल्म जगत में आने की वजह या यूं कहें तो प्रेरणास्रोत रहे दिलीप कुमार। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सायरा बानो, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र आदि, सभी ने उनका जिक्र करते हुए कहा है कि उनके जैसा ना कोई था ना होगा। यदि फिल्म जगत का इतिहास लिखा जाएगा तो दिलीप साहब का नाम शीर्ष पर आएगा।
12 बरस की उम्र में दिलीप साहब की सादगी, संजीदगी की फैन उनसे निकाह का सपना संजोने वाली सायरा बानो का आज अपने देवदास से बिछड़ जाना, बेहद गमगीन करने वाली खबर है। ताउम्र सुख दुख में एक दूजे का साथ देने वाला एक प्रेमी युगल आज बिछड़ गया और तन्हा रह गई साहब की सायरा। खबर बहुत दुखद है लेकिन परवरदिगार से यही दुआ करती हूं कि उन्हें जन्नत बख्शे और सायरा बानो जी को इस दुख को सहने की ताकत दे।

डॉ. ममता श्रीवास्तवा(सरूनाथ)

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!