शोक समाचार:- अधिवक्ता कैलाश चन्द्र मोदी का निधन

कोरबा/ जिला अधिवक्ता संघ,कोरबा के वरिष्ठतम सदस्य व पब्लिक नोटरी, कैलाश चन्द्र मोदी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। वे वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद मोदी एवं संतोष कुमार मोदी के छोटे भाई एवं गोपाल मोदी एवं कु.मोनिका मोदी के पिता थे। स्व. कैलाश चन्द्र मोदी हार्ट का ऑपरेशन के लिए पुत्र-पुत्री के साथ मेदान्ता अस्पताल दिल्ली गए थे। कल ही उनका सफल ऑपरेशन हुआ था और रात में एकाएक तबियत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी मिलनसार और धर्मप्राण थे। उनके निधन की खबर से नगरजनों सहित अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका पार्थिव देह दिल्ली से कोरबा लाया जा रहा है जो देर रात तक लाए जाने की सम्भावना है। कल शनिवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!