
रायपुर । रायपुर निवासी श्रीमती शीला भगवानानी का आज निधन हो गया। वे यहां के कला जगत में लगातार सक्रिय रहने वाले अधीर भगवानानी की मां थीं, और जानी-मानी कलाकार जया भगवानानी की सास थीं।
शीला भगवानानी अपने पति स्व. गुलाब भगवानानी के साथ पाकिस्तान से यहां आई थीं। गुलाब भगवानानी पाकिस्तान में वामपंथी विचारधारा के लोगों से जुड़े हुए थे और वहां के एक भूतपूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के निजी दोस्त थे। हिंदुस्तान में भी कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े-बड़े नेता गुलाब भगवानानी के दोस्त थे।







Comments are closed.