शिक्षा सभी का अधिकार है,सभी बच्चे प्रतिदिन विधालय पहुंचे और मन लगाकर पढ़ाई करें : जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल

पाली:- विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार भांठापारा स्थित आदर्श विंझवार बालक आश्रम में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलापंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व जनपद सभापति पाली मुकेश जायसवाल, सरपंच लोकेश्वर कंवर,डॉ विजय राठौर ने सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर नव प्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर, तिलक लगाकर, पुस्तक वितरण कर प्रवेश उत्सव मनाया । इस दौरान जिलापंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है,सभी बच्चे प्रतिदिन विघालय आए,मन लगाकर पढ़ाई लिखाई करें। अपने-अपने माता-पिता, गुरुजनों,विघालय और गांव का नाम रौशन करें। मुकेश जायसवाल ने कहा कि पढ़ाई लिखाई में किसी प्रकार की कमी न करें,मन लगाकर पढ़ाई लिखाई के साथ शारीरिक व्यायाम करें,दिमाक में तनाव न रखें,जो समस्या है उसे अपने गुरुजनों व माता-पिता से कहें, डॉ विजय राठौर ने सभी बच्चों से कहें कि बारिश का मौसम है,जिससे मौसमी बीमारी होती है ऐसे में आप तुरंत उपचार कराऐ,बाहरी खान-पान से बचें,कभी भी स्वास्थ्य खराब हो देरी न करते हुए,आप ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान संकुल समन्वयक तरुण डिक्सेना,अधीक्षक संत कुमार पोर्ते, प्रधान पाठक श्रीमती कल्पना राठौर,महराज सिदार,आईपी साहू,प्रतिभा पात्रे, सोनिया राज,प्रशांत,अनामिका कंवर,विनोद, रामकुमार पटेल, जतिन सहित अन्य अतिथि व शिक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!