शिक्षक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप मे शिक्षिका पर अश्लील टिप्पणी, पंद्रह दिन बाद गिरफ्तार

तिल्दा/नेवरा/ व्हाट्सएप ग्रुप में एक शिक्षिका के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में तिल्दा पुलिस ने सिमगा ब्लॉक के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । 15 दिन पहले प्रार्थी शिक्षिका ने आरोपी के विरुद्ध तिल्दा नेवरा थाना में एफ आई आर दर्ज कराया था । उसके बाद से शिक्षक फरार था।

मिली जानकारी के अनुसार सिमगा ब्लॉक के झीपन स्कूल में पदस्थ शैलेष कुमार वर्मा का खपराडीह स्कूल के समन्वयक शिक्षक से मीटिंग की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में एक दूसरे के खिलाफ टीका टिप्पणी करते रहे। विवाद इतना बढ़ गया कि शैलेष कुमार वर्मा ने खपराडीह स्कूल के समन्वयक शिक्षक की पत्नी के नाम पर उसी व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक में अश्लील टिप्पणी करते हुए मैसेज कर दिया।शैलेष कुमार वर्मा के द्वारा की गई अश्लील टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए खपराडीह स्कूल के समन्वयक शिक्षक की पत्नी जो कि पेशे से उसी ब्लॉक में एक स्कूल में शिक्षिका है ने तिल्दा पुलिस थाने में शैलेंस के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से शैलेष कुमार वर्मा फरार हो गया था ।

सोमवार को तिल्दा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ग्राम सुुहेला का रहने वाला शैलेश वर्मा. कहने को शिक्षक के पद पर कार्यरत है बावजूद उसके वह दो प्राइवेट स्कूल का संचालन करता है । बताया जाता है कि इस शिक्षक पर आरोप है कि इनके द्वारा छात्राओं को स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद भी देर शाम तक रोक लेते हैं। जिसके कारण पालकों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार आरोपी समन्वयक शिक्षक शैलेष कुमार वर्मा को जिला शिक्षअधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है ।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!