
तिल्दा/ नेवरा/ आज दिनॉक 2अगस्त को शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चो को गुलाल,व मिठाई खिलाकर प्रवेशोत्सव गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ
कक्षा12वी के बालिकाओ के द्वारा सरस्वती वन्दना एवँ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन प्रस्तुत किया
अतिथियो के स्वागत सम्मान के पश्चात पाठ्यपुस्तक व सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा-नवमी के छात्राओ को सायकल वितरित किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य श्रीमती संध्या वर्मा द्वारा स्वागत उद्बोधन तथा शाला प्रतिवेदन में जिसमें गतवर्ष का परीक्षा फल एवं वर्तमान वर्ष के परीक्षा फल तथा शासन के द्वारा प्रदत्त सुविधाओ की जानकारी तथा मूलभूत भौतिक कमियो को उपस्थित अथियो के समक्ष ध्यान आकृष्ठ किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजू शर्मा सभापति जिला पंचायत रायपुर ने विद्यालय शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियो को बधाई देते हुए जीवन में छात्रो को अनुशासित होकर विद्या अध्ययन करने तथा कोविड-19के सुरक्षा नियमो का पालन करने का अह्वान किया,छात्र भविष्य की धरोहर होती है,उसके स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है ।
श्रीमती स्वामी वर्मा जनपद सदस्य तिल्दा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी तन मन लगाकर विद्या अध्ययन करे तो अवश्य उच्च पदों पर आसीन हो सकते है ।
श्री अभिमन्यु प्रसाद वर्मा सहायक विकासखण्ड शिक्षाअधिकारी तिल्दा ने कहा कि नवप्रवेशी विद्यार्थियो को बधाई देते हुए कहा कि इसी गॉव के विद्यालय से शिक्षकीय सेवा कार्य आरंभ हुआ,यहाँ के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर सरकार के विभिन्न विभागो में पदस्थ है तथा विद्यार्थियों के पाँच लक्षणो को विस्तार से वर्णन किया ।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक श्री टापलाल कश्यप ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कमल शैक्षिक समन्वयक ने किया ।
कार्यक्रम में सरपंच देवरी श्रीमती शशीप्रभा धृतलहरे,अध्यक्ष शाला प्रबन्धन श्री खिलावन वर्मा,पूर्व सरपंच राधेलाल निषाद,पूर्व माध्यमिक शाला व हायर सेकण्डरी शाला के समस्त शिक्षक,शिक्षकाये उपस्थित रहे ।







Comments are closed.