शासकीय अशासकीय सेवाओं में सहभागीता के लिए नागरिक संघर्ष समिति कोरबा सदैव तत्पर रहेगी

नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा ने सोमवार को कलेक्टर महोदया जिला कोरबा के कार्यालय को पत्र सौंपा है। जिसमें 19 सितंबर 2020 को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों के लिए पायलट सामुदायिक देखभाल शुरू करने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया था। उल्लेखनीय है कि सूुबे के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी ने विगत दिनों कोरोनावायरस के उपायों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए इसमें स्वयंसेवी सामाजिक और गैर सरकारी संस्थानों की मदद लेने का भी सुझाव दिया था। इसके तहत सामुदायिक देखभाल केंद्रों की निगरानी में समुदाय की महत्वपूर्ण प्रभाविता रहेगी। जिसके तहत नागरिक संघर्ष समिति कोरबा की ओर से जिला प्रशासन को पत्र दिया गया है जिसमें जिला कोरबा के किसी भी शासकीय अशासकीय सेवाओं में सहभागीता के लिए नागरिक संघर्ष समिति कोरबा सदैव तत्पर रहेगा। समिति के द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड धनात्मक (पॉजिटिव) के लिए दवाई एवं उपचार की जानकारी के लिए पेज बनाकर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी सौंपा गया।ज्ञात हो कि करीब 1 वर्ष से नागरिक संघर्ष समिति जिला कोरबा के आम जनमानस के हितों के लिए संघर्ष करते हुए आ रहा है जिसमें कोरबा वासियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संघर्ष कर उचित परिणाम देने का कार्य यह समिति कर रही है। आज जिला कलेक्टर महोदया के यहां देने के लिए कार्यकारिणी समिति गई थी जिसमें कलेक्टर महोदया की अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी को पत्र सौंपा गया। अतिरिक्त कलेक्टर संजय अग्रवाल जी के द्वारा समिति के कार्यों का सहराना करते हुए इस पत्र को जारी करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। एवं समिति ने भी श्री अग्रवाल के रायपुर ट्रांसफर होकर सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, सचिव विजेंद्र जयसवाल, कोषाध्यक्ष मो. एजाज मेमन समेत कार्यसमितिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!