शादी के एक महीने बाद काम खोजने कोरबा से रायपुर आये थे दंपती, पति को भटकाकर बदमाशों ने लूटी पत्नी की आबरू देर रात की घटना

रायपुर/ प्रदेश की राजधानी में एक नवविवाहित युवती गैंग रेप की घटना का शिकार हो गई । महिला पति के साथ काम की तलाश में कोरबा जिले से रायपुर आई थी। रात होने की वजह से वे एक धर्मस्थल में आराम कर रहे थे। जिन पर कुछ बदमाशों की नजर पड़ गई। बदमाशों ने उसकी पत्नी की आबरू लूटने की योजना बनाई और फिर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के खमतराई इलाके की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को काम की तलाश में नवदंपती कोरबा से रायपुर आये थे। दिन भर काम की तलाश करने के बाद वे थक गए और रात भी हो गई। उन्होंने खमतराई के एक धर्मस्थल को सुरक्षित समझा और वहां आराम करने लगे।

यह सब कुछ बदमाश देख रहे थे और युवती की आबरू तार-तार करने की साजिश रच ली। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता के पति को पहले सुनसान इलाके में ले गए और छोड़कर फरार हो गए। इधर, पीड़िता के पास पहुंचकर उसके पति द्वारा उसे बुलाने की बात कहकर उसे सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
पीड़िता ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद किसी तरह अपने पति को खोजा और आपबीती सुनाई। इसके बाद दंपती ने खमतराई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन में आई और आरोपियों की खोजबीन शुरू की। बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द इस मामले में खुलासा हो सकता है।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!