शातिर आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा, चोरी किये गए पचास हजार रूपये के कपड़े बरामद

■कपड़ा गोदाम में चोरी करने वाले शातिर आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा ■ आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी किए गए पचास हजार रूपये कीमती कपड़ा को किया गया जप्त ■ शातिर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में चोरी के कई मामले हैं दर्ज

कोरबा/ मोहम्मद अमीन मेमन पिता आदमनूर मोहम्मद, उम्र 39 वर्ष, निवासी रानी रोड पुरानी बस्ती कोरबा ने थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रविवार को वह राखी के त्योहार के कारण अपना इतवारी बाजार कोरबा स्थित पंजाबी गुरुद्वारा के सामने कपड़े का गोदाम को बंद कर रखा था तथा आज सोमवार को प्रातः 9:00 बजे वह अपना कपड़े का गोदाम खोला तो देखा कि कोई अज्ञात चोर इसके गोदाम से लगभग पचास हजार रूपये के कीमती कपड़े को चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल को मामले के बारे में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री योगेश साहू से मार्गदर्शन प्राप्त कर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी। इस तारतम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में मुखबीर तैनात किया गया था उसके जरिए सूचना मिला की संजय नगर निवासी नीरज सोनी नामक युवक चोरी के कपड़े बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है इस सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल नीरज सोनी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर उसने अपने नाबालिक साथी के साथ कपड़ा चोरी करना स्वीकार किया तथा दोनों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़ा को बरामद किया गया। शातिर चोर नीरज सोनी के विरुद्ध कोतवाली क्षेत्र में चोरी के कई अपराध दर्ज है। आरोपी युवक एवं विधि के संघर्ष बालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक श्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक भावना खंडारे, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, विपिन बिहारी नायक एवं प्रशांत बंजारे की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!