शहर में फलफूल रहा सट्टे का कारोबार युवापीढ़ी चपेट में,कुछ सफेदपोश लोग है प्रमुख खाईवाल

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा/ नेवरा/ तिल्दा नेवरा शहर व आसपास क्षेत्र में खुलेआम मटका, सट्‌टा का खेल चल रहा है।नगर मे 15 से 20 जगहो में खुलेआम सट्‌टा, मटका का गोरखधंधा हो रहा है। युवापीढ़ी को इसकी लत लग रही है। नगर मे रोज लग रहा है कई लाख रुपए का सट्टा ।
नगर के हर चौक चौराहे पर रोज दोपहर 12 से रात 09 बजे तक सरेआम सट्टा खेला जाता है। तिल्दा नेवरा पुलिस प्रशासन की कार्यवाही के बाद भी नगर मे 15 से 20 जगहो पर खुले आम सट्टे का खेल स्थानीय लोगों के लिए आम बात हो चुकी है। कुछ बड़े खाईवाल है जो बेधड़क इस कारोबार को अंजाम दे रहे है। यह सिलसिला रात 09 बजे तक ऐसे ही चलता है।सटोरियों की भाषा में कहें तो चिड़िया-कबूतर 12 घर में से एक घर पर आती हैं, वहीं सट्टा 100 घर में से एक घर में आता है। इसकी लत धीरे-धीरे लगती है। जैसे-जैसे आदमी हारता है उसे अपनी रकम वापस पाने की चाहत बढ़ती जाती है।और वह सट्टेबाजी निरन्तर खेलने लग जाता है जिससे कई परिवार बेघर हो रहे है। कई लोग लाखों रुपये इस पर उड़ा देते हैं और सट्टा खाईवालों की मौज होती है।
इन जगहों पर चलता है खेल:- सासाहोली, स्टेशन चौक, सिंधी कैंप ,बाजार पारा, नया स्टेट बैंक ,नेवरा बस्ती,घासीदास चौक ,दीनदयाल चौक, तिल्दा बस्ती ये प्रमुख स्थान है। और कुछ जगहो पर सफेदपोश नेता जुआ सट्टा अड्डा संचालित कर रहे हैं। इनके सरगना प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपराध जगत से जुड़े हैं।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!