शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करें:- डॉ हिमांशु शर्मा

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोली के चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ हिमांशु शर्मा ने कहा कि अच्छी सेहत को पाना हमारे हाथ में है, जिसे हम व्यायाम, योग और संतुलित आहार से प्राप्त कर सकते है। कहा कि वास्तव में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा देना है।

क्योंकि विश्व स्तर पर आज हवा और पानी के साथ हमारे खान- पान में भी बड़ा बदलाव आया है। चाहे पैमाना ताजे और स्वस्थ भोज्य पदार्थों का हो या फिर शुद्धता और प्रदूषण का, तो क्यों ना हम आधुनिक दौर में भौतिक रूप से अपने चारों तरफ जुड़ी हुई प्रत्येक चीज को स्वास्थ्य से जोड़कर अपना खान-पान और दिनचर्या को सुधारे। कहा कि कम खाएं, लेकिन अच्छा खाए। जीने के लिए खाएं, खाने के लिए ना जीये। अपनी दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज, घूमना ,दौड़ना आदि शारीरिक क्रिया विधि को अपनाएं।

अनुशासन और संयम से जीये। कहा कि आजकल पैसों में लगभग प्रत्येक वस्तु खरीद ली जाती है, लेकिन स्वास्थ्य नहीं। डॉ हिमांशु शर्मा ने आशा व्यक्त की कि इस स्वास्थ्य दिवस पर हम सब अपने अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!