शनिवार शाम नहर में कूद गये थे दो सगे भाई,आज मिली एक की लाश, दुसरे की तलाश जारी

कोरबा । शनिवार की शाम नहर में कूदे दो भाइयों में से एक की लाश उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली नहर में मिल गयी है। पानी मे तैरती लाश की पहचान कर ली गयी है जबकि, दूसरे भाई की तलाश जारी है। उरगा थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि एक युवक की लाश मिल गयी है । ज्ञात हो कि कोतवाली थाना अंतर्गत भिलाई खुर्द के पास सीतामणी निवासी दो सगे भाइयों ने शनिवार शाम नहर में छलांग लगा दी थी। 25 वर्षीय छोटे लाल पटेल और उसके छोटे भाई 23 वर्षीय सियाराम पटेल ने यह घातक कदम उठाया है। बताया जाता है कि इन दोनों भाइयों के साथ शिवा यादव नाम का युवक भी था । ये तीनों काम की तलाश में लैंको गए थे जहां से वापसी में तीनों ने एक जगह बैठकर शराब पी । इसी बीच दोनों भाइयों में किसी बात पर विवाद शुरू हो गया और इसी बीच वहां से उठकर तेजी से नहर की ओर लपके एक भाई ने छलांग लगाई तो संभवतः उसे बचाने के लिए तुरंत बाद दूसरे भाई ने भी छलांग लगा दी। दोनों भाइयों को नहर में कूदते देख शिवा की हालत खराब हो गई। वह दौड़ते-भागते इमलीडुग्गू स्थित उनके घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों व कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नहर में कूदे दोनों भाइयों की तलाश शुरू करा दी थी पर नहर में तेज बहाव होने के चलते दोनों का पता नही चल सका। पुलिस ने आसपास के गांव में इसकी सूचना दे दी है।फिलहाल दोनों भाइयों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!