
तिल्दा/नेवरा/ रसोई गैस सिलेंडर के 50 रुपए बढ़ाने के विरोध में प्रदेश और जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शकुन डहरिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान चूल्हे में खाना बनाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया इसके बाद गैस सिलेंडर को उठाकर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घरेलू गैस के बढ़ते दामों को लेकर नाराजगी जताई प्रदेश कांग्रेस नगर पालिका एल्ड़रमेन स्वेजा परवीन ने कहा की केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है मोदी सरकार लगातार सिलैंडर की कीमतें बढ़ा रही है जिससे आमजन का जीना मुहाल हो गया है भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना के तहत दिए गए सिलेंडर से लुभावना सपना दिखाया था लेकिन अब वे लेना भी मुश्किल हो गया है।






Comments are closed.