वैक्सीन को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं, इसे दूर करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीमिक्षा गुरू डहरिया फैला रही जनजागुरता

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा/नेवरा/ नगर पालिका अध्यक्ष ने कोरोना प्रभावित परिवारों की सर्वे सूची के लिए अपने वार्ड में किया भ्रमण कई इलाकों में कोरोना की वैक्सीन को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं, इसे दूर करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीमिक्षा गुरू डहरिया एवं वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद द्वारा अपने वार्ड में घर घर तक पहुंचकर अभियान चला रही है । अभी भी लोग वैक्सीनेशन के लिए आसानी से तैयार नहीं हो रहे हैं. यहां लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं, वे यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि कोरोना को वैक्सीन से कैसे रोका जा सकता है. लोग वैक्सीनेशन के लिए तैयार हों, इसके लिए यहां घर घर पहुंच रहे हैं ।
टीके को लेकर भ्रांतियां दूर करने की कोशिश श्रीमती लीमिक्षा गुरू डहरिया घर घर जाकर लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक कर रही हैं, लोगों को मास्क वितरण कर रही हैं साथ ही लोगों को साबुन से हाथ धोने के फायदे गिना रहे हैं. वालंटियर्स लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और इसका असर भी दिख रहा है, लोग टीकाकरण सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं. लोगो को सलाह दी जा रही है कि बुखार आने पर या सर्दी खांसी होने पर घबराए नहीं, एएनएम या डॉक्टर से सलाह लें. उचित दवा सही समय पर लें. टीकाकरण के दोनों डोज बताए गए समय के मुताबिक लगवाएं और अपने खानपान के साथ अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें. युवाओं की इस टीम के दुर्गेश नासिने ने बताया कि प्रशासन की मदद से वे लोग इस काम को कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कांग्रेस पार्टी के युवा वालंटियर एवं महिलाये भी लोगों के नजरिए में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं । श्रीमती जानकी भारतद्वाज का कहना है कि लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी का लक्ष्य कोरोना को मात देने का है और इसके लिए सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं. कांग्रेस के चलते लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर आकर्षण भी बढ़ा है और यही कारण है कि टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा ।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!