डॉक्टर जी एल वाधवानी गरीब मरीजों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। अत्यंत सरल स्वभाव होने के साथ-साथ एक कुशल सर्जन भी थे। लगभग 40 वर्ष पूर्व कोरबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्म अस्पताल मैं पदस्थ हुए थे। उसके उपरांत इंदिरा गांधी हंड्रेड बेड जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन के पद पर नियुक्त किए गए थे।
डॉक्टर साहब जैसे व्यक्ति विरले पैदा होते हैं, भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे पंचतत्व में विलीन हो गए, किंतु हम सबके दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे यह वह क्षति है जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। किंतु हम सब जानते हैं कि ईश्वर की मर्जी के आगे कभी किसी की कुछ नहीं चलती।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं इनके रूहानी सफर को सफल कर सचखंड में अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर आत्मा को शांति प्रदान करें। एवं दिवंगत आत्मा के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं सादर पूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।







Comments are closed.