
कोरबा । प्रदेश भाजपा की सूची जारी होने के बाद कई बड़े भाजपा नेताओं का नाम सूची में शामिल नहीं होने से भाजपा के अंदरूनी हलकों में घमासान मचे होने की खबरें सामने आ रही थीं। जिसके बाद 21 और नामों को शामिल करने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर की गई है.
कोरबा में भी कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दरकिनार किए जाने से भाजपा की आंतरिक गलियारे में असंतोष व्याप्त हो चला था जिसके बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी एवं पूर्व महापौर जोगेश लांबा को भाजपा की इस नई घोषणा सूची में शामिल किया गया है. इन सभी नेताओं को कार्यसमिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के 19 नेताओं को भी भाजपा की नई सूची में शामिल किया गया है ।







Comments are closed.