विश्व सर्प दिवस “पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा छत्तीसगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पीपीटी के माध्यम से बच्चों ने जाना सांपों की पहचान एवं महत्व

….

 कोरबा – विश्व सर्प दिवस (16 जुलाई) के अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में ‘नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी’ ने पीपीटी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। यह दिवस हर साल लोगों में सांपों के संरक्षण, उनके महत्व और उनके बारे में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। सांप पारिस्थितिकी तंत्र में चूहे और अन्य जीवों की आबादी को नियंत्रित कर कृषि और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीए, बीकॉम, बीएससी जूलॉजी और बी.एड. से 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में सांपों को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली, उन्होंने सांपों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनके रोचक और वैज्ञानिक उत्तरों ने सभी को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर जितेंद्र सारथी ने विषैले और गैर विषैले सांपों की पहचान, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार और सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं नोवा नेचर से जीव विज्ञानी सिद्धांत जैन ने सांपों की शरीर रचना, पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व, सर्पविष के दुष्प्रभाव और उनके उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सांपों के महत्व को समझा और उनके संरक्षण की आवश्यकता को महसूस किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था ताकि समाज में सांपों जैसे महत्वपूर्ण जीवों के संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इस कार्यक्रम में कोरबा एसडीओ सूर्यकान्त सोनी, ,नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी से जितेंद्र सारथी, सिद्धांत जैन ,भूपेंद्र जगत , अग्रसेन कॉलेज के अध्यक्ष सुनील जैन,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, एनईपी नोडल अधिकारी मिस अंजना चौधरी तथा समस्त सहायक प्राध्यापकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!