विश्व कैंसर दिवस पर निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का होगा आयोजन

रायपुर । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय पंडरी रायपुर और मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी में परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा । इस साल विश्व कैंसर दिवस की थीम है “मैं हूं और मैं रहूंगा” (“I am and I will”) रखी गयी है ये थीम साल 2019 से 2021 तक यानि तीन साल के लिए रखी गयी है जो इस साल भी कायम है ।
कैंसर स्क्रीनिंग(जांच)और परामर्श शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशानिर्देशों के क्रम में किया जा रहा है।ज़िला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत कैंसर रोग का परीक्षण एवं परामर्श, और बचाव की जानकारी के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा । जिसमें परामर्श के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सिविल सर्जन रायपुर डॉ. पी.के.गुप्ता ने बताया,“विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय पंडरी रायपुर एवं मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी में कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिसमें चिकित्सालय के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे वही मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी में बाल्को चिकित्सालय के विशेषज्ञों के सहयोग से कैंसर शिविर का आयोजन होगा ।शिविर को सफल बनाने के लिए सर्जरी विभाग, ईएनटी विभाग, दंत रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग (मेकाहारा) से कैंसर के संभावित मरीजों को पंडरी जिला चिकित्सालय एवं कालीबाड़ी में भेजा जाने का अनुरोध भी किया गया है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बताया,“मुख्य रूप से बच्चेदानी का कैंसर, स्तन कैंसर, और पुरुषों में तंबाकू युक्त पदार्थ के सेवन के कारण मुख कैंसर होता है । प्रदेश में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है जो कैंसर के लक्षण उपचार और बचाव के लिए प्रयासरत है ।विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर स्क्रीनिंग और परामर्श दिया जाएगा ।
मुख कैंसर के लक्षण
मुंह में सफेद /लाल/ चकत्ता / घाव होना ।
किसी जगह त्वचा का कड़ा हो जाना ।
ऐसे घाव जो 1 माह से अधिक अवधि तक ना भरे ।
मसालेदार भोजन का मुंह के अंदर सहन ना होना ।
मुंह खोलने में कठिनाई ।
जीभ को बाहर निकालने में कठिनाई ।
आवाज में परिवर्तन (नाक से बोलना) ।
अत्याधिक लार का स्राव ।
चबाने /निगलने/ बोलने में कठिनाई
गर्भाशय कैंसर के सामान्य लक्षण
रजोनिवृत्ति के पश्चात रक्त स्राव ।
यौन संबंध के पश्चात रक्त स्राव ।
अनियमित माहवारी रक्तस्राव ।
योनि से रक्त मिश्रित सफेद पानी का रिसाव ।
पीठ दर्द ,पेट के निचले भाग में दर्द ।
स्तन कैंसर के सामान्य लक्षण
स्तन के आकार में बदलाव ।
स्तनाग्र का अंदर घेंसना,स्थिति या आकार में बदलाव ।
स्तनाग्र पर या उसके इर्द-गिर्द लाल चकत्ते ।
स्तनाग्रमें किसी प्रकार का असामान्य रिसाव ।

स्तनों में गांठ , स्तन या कांख में निरंतर दर्द ।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!