विधानसभा स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में भंडारा का आयोजन


तिल्दा । बलौदाबाजार विधानसभा द्वारा सोमनाथ सेवा संस्थान के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम कथा का आयोजन रामायण प्रतियोगिता व भारतीय संस्कृति की उत्थान ,संस्कार,प्रतिभा,पर्यावरण,प्रकृति सरंक्षण आदि सेवा भावी कार्यो को सफ़लता पूर्वक संचालन में लगे हुए है।नवापारा में विगत पांच दिवसों से विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांवो व शहरों में छिपे प्रतिभा को संवारने हेतु विधायक प्रमोद कुमार शर्मा जी के अथक प्रयास से किया जा रहा है ।
विधानसभा स्तरीय रामायण प्रतियोगिता नवापारा(हतबन्ध) में कुल 80 मानस मंडली ने प्रतियोगिता में भाग लिए जिसमे विधानसभा से बाहर व अन्य जिलों से भी मंडलियों को आमन्त्रित किया गया ।प्रथम पुरस्कार पर मानस परिवार श्री लोक श्रृंगार मानस मंडली आमकोनी (सुहेला) को 31000 रुपये व शील्ड से सम्मानीत किया गया।द्वितीय स्थान पर मंजू मानस मंडली चारोटी को 21000 रुपये व शील्ड के साथ सम्मान किया गया ,वन्ही तृतीय पुरुस्कार श्री राम किंकर मानस मंडली करमदा को 11000 रुपये व शील्ड के साथ सम्मान किया गया,एंव चतुर्थ पुरुस्कार सद्भावना मानस मंडली तिल्दा नेवरा को 7000 रुपये व शील्ड के साथ और पांचवे पुरुस्कार नवदुर्गा महिला मानस परिवार फुलवारी को 5000 रुपये व शील्ड के साथ सम्मान किया गया।साथ ही सभी विधाओं में उत्तम प्रदर्शन हेतु आकर्षक पुरुस्कार से नवाजा गया ।
ग्राम नवापारा में प्रतियोगिता के दौरान समस्त ग्राम वासियो के साथ साथ दूर दूर अंचल के श्रद्धालुओ का प्रतिदिन आना जाना लगा रहा,अंतिम दिवस लगभग 10000 से अधिक श्रद्धालुओ के लिए भोजन प्रसादी रूपी भंडारा का आयोजन किया गया।
दूर दूर से आये मण्डलियो ने अपना विचार साझा करते हुए बताया कि ऐसा आयोजन अंचल में पहली बार एक विधायक जी द्वारा कराया जा रहा है जो राजनीति को धर्म से जोड़ने जा भगीरथ प्रयास है वास्तव में ये जन जन तक भारतीय संस्कृति की संस्कार है वो अमिट छाप छोड़ रही है।गांवो के प्रतिभा को तराशने का काम बखूबी से इस सच्चे समाज सेवक द्वारा किया जा रहा है,आगे और मंडिलयो में अपने विचार में कहा कि यह क्षेत्र का इतिहासिक आयोजन है,इस आयोजन से लाभ पूरे विधानसभा बलौदाबाजार ही नही वरन पूरे छ ग में इसकी सुगन्ध फैल रही है।जो प्रतिभा मंच व अवसर न मिलने के कारण छिप जाती है उसे ढूंढ ढूंढ कर सोमनाथ सेवा संस्थान द्वारा अवसर प्रदान कर उजागर करना ये महानता का कार्य है।उक्त कार्यक्रम में विधायक श्री प्रमोद शर्मा ने सफ़ल कार्यक्रम के आयोजन व प्रतियोगिता में भाग लिए समस्त टीमो के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए सम्बोधित किये की ऐसा आयोजन प्रतिवर्ष किया जावेगा,इसके साथ ही साथ आगामी दिनों में भव्य भागवत कथा,पंथी नृत्य,राउत नाचा का प्रतियोगिता भी अंचल में बहुत जल्द कराए जाने का आश्वासन दिए।अथितियों में जिला पंचायत कृषि सभापति श्री राजू शर्मा जी ने विधायक जी के प्रतिभा निखारने के इस महाआयोजन जे लिए भगीरथ प्रयास की शुभकामनाये दी और सदैव ऐसे ही गांवो के प्रतिभा के चाहे कोई भी वर्ग हो सभी के हितों में कार्य करने की सराहना करते हुए आभार ब्यक्त किये।
गौरतलब है कि इस आयोजन में महिलाओं की सक्रियता गजब की देखने को मिली पहली बार विधानसभा बलौदाबाजार में आयोजन हो रहे है ,गांव गांव से आये मंडलियों द्वारा इस गरिमामयी आयोजन का भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है,खासकर महिलाओं ,बच्चो व युवाओ एंव बुजुर्गों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहे है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक बलौदाबाजार माननीय प्रमोद कुमार शर्मा जी ,जिला पंचायत सभा पति राजू शर्मा,सोमनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री जितेंद्र महले जी, निर्णायक में राममरंग वैष्णव जी , और श्री लोमेश नायक जी ,श्री अशोक यादव जी ,पारस साहू जी,श्री आशीष पांडे जी, सुरेन्द्र साहू जी निज सचिव ,अनिल वर्मा निज सचिव ,मिनेष नायक विधायक प्रतिनिधि ,देवेंन्द्र यदु जी,रवि वर्मा जी,भागवत जी ,लोकनाथ जी,मंच संचालन – चोवाराम बादल जी,मोहन वर्मा जी ,विश्वनाथ वर्मा जी ,एंव समस्त ग्रामवासी नवापारा का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!