वन नाइट क्लब के बाहर दो गुटों में मारपीट, नशे में धुत युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा…

छत्तीसगढ़ कोरबा / पाॅममाॅल में चल रहे वन नाइट क्लब के बाहर सोमवार देर रात हंगामे का माहौल बन गया। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। इस दौरान एक थार वाहन में तोड़फोड़ की गयी। नशे में धुत युवती सड़क पर चिल्लाती रही और पुलिस से भी जमकर बहस की।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाॅम माॅल है, जहां वन नाइट क्लब संचालित होता है। यहां देर रात दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गया। गुस्से में आकर एक पक्ष ने थार गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दी।

मारपीट के बीच एक युवती भी शामिल थी, जो शराब के नशे में धुत थी। वह खुद को पीछे बैठे युवक की पत्नी बता रही थी और पुलिस से बहस कर रही थी। उसका यहाँ हंगामा वहां खड़े लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों गुट एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन नाइट क्लब देर रात तक खुलने के कारण अब शराब और हंगामे का अड्डा बनता जा रहा है। पहले भी यहां कई बार लड़ाई झगड़े और बदसलूकी की घटनाएँ हो चुकी हैं। जिसकी शिकायत सीएसईबी चौकी में कई बार दी जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की गई।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!