वनांचल विकासखंड नगरी में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु एस.डी.एम. एवं बी.ई.ओ. के उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण जारी

नगरी/धमतरी/ वनांचल  क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रकान्त कौशिक एवं विकासखंड  शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के उड़नदस्ता दल के द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण एवं परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है | 9 मार्च को 12वीं बोर्ड परीक्षा के दूरस्थ वनांचल स्थित परीक्षा केन्द्रों का  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रकान्त कौशिक के दल-महेश्वरी ध्रुव एबीईओ नगरी, ओपी बघेल व्याख्याता एल.बी. के द्वारा हायरसेकण्ड्री परीक्षा केंद्र घुरावड़, बेलरगाँव, तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के दल में सम्मिलित व्याख्यातागण  आरडी प्रजापति, किरण साहू, तिलेश्वरी अटल, पूजारानी यादव एवं अनिल साहू द्वारा देवपुर, फरसियां तथा सांकरा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया | उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएं तथा शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित करते पाए गए |  इस अवसर पर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रकान्त कौशिक एवं विकासखंड  शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन किये जाने के निर्देश परीक्षा केन्द्राध्यक्षों, प्राचार्यों को दिए गए |
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!