लीलागर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बहा पानी, मार्ग पर आवागमन ठप, राहगीरों को घूमकर पड़ रहा जाना

लीलागर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बहा पानी, मार्ग पर आवागमन ठप, राहगीरों को घूमकर पड़ रहा जाना

कोरबा। जिले में गुरुवार की शाम से लेकर पिछली पूरी रात लगातार बरसात का असर दिखने लगा है। लीलागर नदी उफान पर आ गई है, जिससे पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और राहगीरों को घूमकर जाना पड़ रहा है। सावन मास लगातार हो रही बारिश के असर से नदी नालों का स्तर तेजी से बढ़ा है। बारिश से लीलागर नदी उफान पर है। इसके चलते हरदीबाजार से सुवाभोंडी-रेंकी एवं हरदीबाजार से नेवसा उतरदा जाने वाला मार्ग पूरी तरह ठप पड़ गया है। जिन राहगीरों को उस पार जाना है उन्हें सराई सिंगार डिंडोभांठा मार्ग से जाना आना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नदी का बहाव को गंभीरता से लेते हुए खतरा न उठाएं। पुल पार करने की कोशिश न करें, जिससे जान के जोखिम का खतरा हो सकता है। अतिवृष्टि होने के कारण ग्राम उतरदा चारों तरफ से नदी व नाले से घिरे होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसके तहत ग्राम उतरदा के सरपंच, उपसरपंच एवं एसएमडीसी के सर्व सहमति से शुक्रवार को विद्यालय बन्द करने का निर्णय लिया गया।

  • Related Posts

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा जिले के ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ पेड़-पौधे और खेतों की हरी घास भी जलकर नष्ट…

    Read more

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंताकोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग
    error: Content is protected !!