लाॅकडाउन के मद्देनजर लाजिस्टिक टीम के निरीक्षण, जरूरी चीजों को उचित दाम पर ही बेंचें दुकानदार ’राशन-सब्जियों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई’

कोरबा । कोरोना वायरस के फैलाव से बदलते माहौल के बीच जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चावल-दाल जैसी राशन सामग्रियों और सब्जियों के दाम बढ़ने तथा उनकी कालाबाजारी एवं जमाखोरी की अपुष्ट खबरांे को कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने गम्भीरता से लिया है। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में अति आवश्यक चीजों को, सामान्य दिनों के दामों से अधिक दाम पर नहीं बेचने की अपील दुकानदारों से की है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर लाक डाऊन के दौरान लोगों को उचित दामों पर जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की टीम द्वारा बाजारांे का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा थोक राशन विक्रेताओं से स्टाक और प्रचलित मूल्य की जानकारी ली जा रही है। कलेक्टर श्रीमती कौशल के निर्देश पर जमाखोरी, कालाबाजारी और जरूरी वस्तुओं के दाम नियंत्रण के लिए सजग रूप से लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई में सभी व्यापारियों से अपना सहयोग देने की अपील की है और राशन, सब्जियों आदि की कालाबाजारी तथा जमाखोरी नहीं करने को कहा है। श्रीमती कौशल ने सभी व्यापारियों और राशन दुकानों में उपलब्ध सामग्रियों का स्टाॅक निरीक्षण करने के निर्देश लाॅजिस्टिक फेसिलिटेशन टीम के प्रभारियों को दिये हैं। श्रीमती कौशल ने तहसीलदारों एवं पटवारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में आलू-प्याज, तेल, दाल, चावल, दूध, सब्जी, नमक आदि जरूरी चीजों के दाम नियंत्रित रखें। किसी भी दुकानदार द्वारा अधिक दाम में चीजों की बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरूद्ध विधिसम्मत प्रकरण तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने यह भी निर्देश दिये हैं कि यदि कोई दुकानदार, संस्थान आवष्यक वस्तुओं को एमआरपी से अधिक दाम में बेचते हुये पाया जाता हैं तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 1860 के तहत् कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने गठित टीम के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत, फीडबैक पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा व्हाट्सअप के माध्यम से नियमित रिपोर्टिंग भी करें।
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिले में अति आवश्यक सेवाओं के उपलब्धता जैसे दवाई, फल, सब्जी, राशन, दूध, पशु चारा, कृषि बीज लोगों तक सही दाम पर तथा आवश्यक मात्रा में उपलब्ध सुनिश्चित कराने और इसकी निगरानी के लिए कोविड-19 लाॅजिस्टिक फेसिलिटेशन टीम गठित की है। जिला स्तरीय छह प्रभारी अधिकारियों सहित 32 राजस्व निरीक्षक-पटवारियों की ऐसी दस टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें कोरबा जिले के सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के पाॅंचों तहसीलों में भी आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने हेतु आवश्यकतानुसार क्षेत्रों का भ्रमण करके सघन निगरानी रख रही है। हर दिन दुकानों पर जाकर आवश्यक वस्तु-सामग्रीयों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) और स्टाॅक की जानकारी ली जा रही है। ग्राहकों से भी रेट और सामग्री की क्वालिटी के बारे में फीड बैक लिया जा रहा है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!