लाल बहादुर शास्त्री जैसी शख्सियत कभी-कभार ही जन्म लेती है – अजय चौहान

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया और उनको श्रद्धॉंजलि अर्पित की गयी। बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक सादगी पसंद व्यक्ति थे। उन्होने अपने जीवन में अनेकों चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया और अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प से हर बार सफलता हासिल की। अजय चौहान ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी का पूरा जीवन ही शिक्षा की अनुपम पाठशाला है। शास्त्री जी ने देश में क्रांति और देशभक्ति की अनोखी अलख जगाई और विश्वभर को भारत की ताकत से अवगत कराया। शास्त्री जी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ता ओर कुशल नेतृत्व से वर्ष 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जैसी शख्सियत सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती है। अजय चौहान ने देश के हर विद्यार्थी और देशवासियों से आहवान किया कि सभी लाल बहादुर शास्त्री जी के महान जीवन से प्रेरणा ले और देश की समृद्धि व उन्नति की दिशा में कार्य करें।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!