
लायनेस क्लब आॅफ कोरबा ने 2 अक्टूबर से 8 सेवा सप्ताह के अन्तर्गत निम्न सेवा गतिविधि की
सर्व प्रथम 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर गांधी एवं शास्त्री जी के फोटो पर माल्या अर्पण किया गया तथा गरीब बस्ती के बच्चो को बिस्कुट चॉकलेट वितरण किया गया । 3 अक्टूबर को बाल कैंसर जागरुकता अभियान के तहत पंपलेट छपा कर बांटा गया । 3 अक्टूबर को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आदरणीय लायनेस अनीता अग्रवाल जी के द्वारा अॅनलाइन स्कूलिंग रखी गई जिसमे लायनेस आदरणीय सत्येंद्र शर्मा सर जी के द्वारा महत्वपुर्ण जानकारी दी गई , 4 अक्टूबर को लायनेस अध्यक्ष मीना ठाकुर जी के द्वारा कुष्ठ आश्रम में चावल एवं फल वितरण किया गया, 5 अक्टूबर को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आदरणीयलायनेस अनीता अग्रवाल जी के द्वारा अॅनलाइन तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में आदरणीय लायनेस भगवती अग्रवाल जी ने भाग लिया तथा एरिया आॅफिसर अंजना सिंह जी ,एरिया सचिव लायनेस ममता रानी वासन जी , एवं कोरबा क्लब की अध्यक्ष लायनेस मीना ठाकुर जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई , 6 अक्टूबर को लायनेस सचिन ममता रानी वासन जी के द्वारा गरीब परिवार को 50 किलो चावल दान दिया गया । 7 अक्टूबर को पद्मश्री से सम्मानित आदरणीय पुखराज बाफना सर जी के द्वारा अॅनलाइन व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास पर कार्यशाला में हम सब लायनेस ने भाग लिया, 8 अक्टूबर को लायनेस सचिन ममता रानी वासन जी के द्वारा गरीब महिला जिसका पति खतम हो गया उसे 2500 रुपये की सहायता दी
इस प्रकार से सेवा सप्ताह समाप्त की
लायनेस अध्यक्ष मीना ठाकुर
लायनेस क्लब आॅफ कोरबा






Comments are closed.