
कोरबा/ मडवारानी / कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माननीय श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन किया गया ततपश्चात बच्चों ने अपने अपने प्रतिभा अनुरूप सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों के इस प्रस्तुति से पूरा वातावरण मंत्रमुग्ध हो गया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि इस विद्यालय में वो सभी सुविधाएं दी जा रही है जो कोरबा के बड़े बड़े स्कूलों में बच्चों के चहुमुंखी विकास में आवश्यक है। उन्होंने लायंस पब्लिक स्कूल के सभी टीचर्स और छात्रो को उनके कार्यो और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि योग्यता से ज्यादा जरूरी है उस लक्ष्य को पाने का दृढ़ संकल्प।अगर हर एक स्टूडेंट अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा करने का दृढ़ संकल्प ले ले तो वो एक दिन अवश्य ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्या द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि हर एक बच्चा अपने आपमे एक नया सुनहरा भविष्य है। हर बच्चे में कोई न कोई कलात्मक गुण होते है जरूरत है उनके भीतर के गुण को निखारने की। हमारा प्रयास रहेगा कि इनके इन आंतरिक प्रतिभाओं को निखार कर इनके विकास में सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के प्राचार्या डॉक्टर प्रियंका गुप्ता और मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम के बेहतरीन प्रदर्शन किए गए बच्चों को इनाम दिया , साथ ही मुख्य अतिथि को विद्यालय के प्राचार्या द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के उप प्राचार्य श्री एस.पी.पटेल द्वारा अतिथि को आभार प्रदर्शन किया गया।







Comments are closed.