लघुकथा-

           सच्चा साथी

       शालिनी हर बार की तरह आज भी सज सवर कर उसे देखने आए लड़के वालो के सामने चाय नाश्ते का ट्रे हाथ में लेकर खड़ी हो गई । यह औपचारिकता की १६ वि घटना थी , जिसे वह हर बार इसी तरह निभाते आ रही थी। और हर बार की तरह वही सब होता जो होते चले आ रहा था। लड़के वाले आते, भरपेट चाय नाश्ता करते इधर उधर की बाते होती , और फिर यह कहकर लौट जाते कि,"जान- पहचान वालो से बाते करने पर फोन द्वारा सूचित कर देंग "। और हर बार की तरह फोन भी आता, यह करने को के, हमारे बेटे को सावली नहीं गोरी बेटी चाहिए- आप अपने बेटी के लिए कोई और रिश्ता देख लीजिए।
              अबकी बार शालिनी ने ने खुद तय किया के अब वह शो केस की चीज बनकर नहीं रहूंगी और ना ही कोई खरेदी जाने वाली चीज, जिसकी सजा सजाकर, नुमाइश की जाए - अच्छी लगी तो ठीक नहीं तो पसंद ना आने पर खरीदने वाला लौट जाए। अब वह अपना सारा ध्यान पढ़ाई पर लगाएगी और खुद अपने पैरो पर खड़े होकर समाज को यह दिखादेगी के सावला होना उसकी गलती नहीं और नाही कोई सजा। अपने हुनर से वह सबके मुंह पर ताला लगा देगी।
                पर किस्मत ने फिर एक बार उस धोका दे दिया। मात्र दो अंक से वह सरकारी नौकरी पाने पाने में पीछे रह गई। वक्त की मार फिर एक बार उसे शर्मसार करने पर आमादा हो आई । वही देखने दिखाने की औपचारिकता ! आज फिर कोई गोरा लड़का उसे देखने आया था, वह भी हरबार की तरह अपने सावले रंग को छुपाने की नाकाम कोशिश कर रही थी।
                  पर इस बार हर बार के जैसा ना होते हुए कुछ अलग ही हुआ। लड़का जितने उजले रंग का था उससे कई ज्यादा उजला उसका मन था । वह शालिनी को अपने साथ बाते करने के लिए एकांत में ले आया । दोनों की बाते हुई , जिससे उसे शालिनी के सावले रंग में छुपे तमाम अच्छे और सच्चे गुण दिखे जिसे आज तक किसीने नहीं परखा था । वह शालिनी के मधुर आवाज से इतना प्रभावित हुआ के शादी के लिए तुरंत हा कह दी 
                आज शालिनी के जिन्दगी का वह सुखद क्षण था जिसे शादी का पवित्र बंधन कहते है। सच्चे जीवनसाथी को पाकर वह आंतरिक सुख की अनुभूति कर रही थी ,  जिसे वह कभी खोना नहीं चाहती है।

                 निशांत त्रिपाठी

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!