रेल्वे गेटमैन ने गेटमैन की हत्या की शराब व मुर्गा पार्टी करने के बाद चार दोस्तों के साथ मिल

कोरबा। उरगा क्षेत्र में हुई गेटकीपर के हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रेलवे में पदस्थ एक गेटकीपर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था ।डॉग स्क्वायड व साइबर टीम की मदद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। मृतक बड़े अधिकारियों से अक्सर उसकी शिकायत किया करता था। जिसकी वजह से वो नाराज था उसे सबक सिखाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया ।

डॉग स्क़वाड को पुलिस अधीक्षक करेंगे पुरस्कृत।

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़वानी में रहने वाले हरेश सिंह रेलवे में गेट कीपर के पद पर पदस्थ था । नवलपुर फाटक के पास उसकी ड्यूटी थी। मड़वारानी और मदवानी के बीच स्थित नवलपुर फाटक के पास बने केबिन से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार को हरीश का शव खून से लथपथ बरामद किया गया था । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वायड, साइबर ,फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया की इस मामले में बाघा डॉग ने काफी मदद की । घटना को अंजाम देने के बाद 200 मीटर की दूरी पर बने बोर में जाकर आरोपियों ने खून खून साफ किया था बाघा ने घटनास्थल और बोर के पास से गंध लेकर सीधे आरोपियों के गांव कोचर जा पहुंचा और इस घटना में शामिल पवन श्रीवास के घर के आसपास घूमता रहा। पवन मृतक के साथ घूमता था। पुलिस ने इस मामले में पवन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की ,लेकिन वह पुलिस को गोल-मोल जवाब देता रहा । घटना को देखकर पुलिस अंदाजा लगा ली थी कि किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है । इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली कि गेट कीपर अजय ध्रुव घटना के दिन ही सुबह बिलासपुर चला गया है। इससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने जब अजय ध्रुव को से संपर्क किया तो वह बिलासपुर में होने की जानकारी दी। पुलिस बिलासपुर जाकर अजय को पकड़कर कोरबा लाई और उससे पूछताछ की ।सभी आरोपी से अलग अलग पूछताछ किया गया । जिसके बाद पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । अजय ने बताया कि उसके साथ चार साथी और थे । उसका कहना था कि हरेश अक्सर उसकी शिकायतें बड़े अधिकारियों से किया करता था । जिसकी वजह से वह काफी नाराज रहता था। बीच में उसका इस मामले को लेकर विवाद भी हुआ था। घटना के दिन पवन श्रीवास के घर सभी ने चिकन बनाया और शराब का सेवन भी किया इस दौरान अजय धुर्वे अपने साथियों से कहा कि मैं अक्सर तुम लोगों को पार्टी देता हूं लेकिन तुम लोग मेरा सहयोग नहीं करते। अजय की बातों में आकर पवन श्रीवास ,छत राम यादव, प्रेमदास महंत और शत्रुघ्न कुमार सभी नवलपुर फाटक के पास पहुंचे। उस दौरान हरीश कुमार ड्यूटी में तैनात था उन्होंने हरीश को कॉलर पकड़कर केबिन के बाहर निकाला और रोड में लाकर मारपीट किए । उसी दौरान अजय फावड़ा से हरेश के चेहरे और सिर पर कई बार वार किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सभी आरोपी बोर में जाकर हाथ पैर धो कर फरार हो गए घटना के दिन ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा को बरामद कर लिया था

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!