रेंजर से 50 लाख की वसूली, वेब पोर्टल संचालक महिला मित्र के साथ हिरासत में 

परमजीत मरहास

बिलासपुर  । वन विभाग के अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर 50 लाख रुपये वसूल करने के आरोप में मुंगेली पुलिस ने एक पत्रकार और उनकी महिला मित्र को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी से 8 लाख रुपये बरामद भी किये हैं। पूछताछ के बाद धारायें दर्ज की जायेगी।
पता चला है कि आरोपी परमजीत मरहास और उसकी महिला मित्र वर्षा तिवारी एक वेब पोर्टल न्यूज 24 सीजी डॉट कॉम नाम का पोर्टल चलाते हैं। उन्होंने रेंजर सीआर नेताम को किसी बड़े घोटाले में सीबीआई जांच का डर दिखाकर करीब 50 लाख रुपये वसूल लिये। यह भी पता चला है कि आरोपी मरहास को रेंजर के बारे में व्यक्तिगत जानकारी सरताज ईरानी नाम के व्यक्ति ने दी जो रेंजर का काफी करीबी है। आरोपियों ने रेंजर से सवा करोड़ रुपये कुल वसूलने की योजना बनाई थी। बाकी रकम लेने के लिये आज सुबह मरहास व वर्षा तिवारी मुंगेली पहुंचे थे। नेताम ने इस बात की शिकायत पुलिस को कर दी और दोनों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों आरोपियों के मददगार सरताज ईरानी की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर रेंजर ने कौन सा घोटाला किया है जिसके एवज में उसने 50 लाख रुपये पोर्टल चलाने वाले पत्रकारों को दे दिया। मुंगेली पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है और आज शाम विस्तार से इस बारे में जानकारी दी जायेगी।  

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!