
तिल्दा । नेवरा। किसान नेता राजू शर्मा ने केंद्रीय शासन की तरफ से रासायनिक खाद की बढ़ोतरी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय जीवन-मृत्यु से जूझ रहे किसानों के लिए रासायनिक खाद के दामों में बढ़ोतरी सरकार की तरफ से किया गया एक और अन्याय है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने खाद के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। डीएपी, एनपीके, एमओपी के दाम बढ़ाये गए हैं जिसके परिणाम स्वरूप 1150 की डी ए पी अब 1900 रुपये बोरी मिलेगी वहीं 1285 की एन पी के 1747 में और 850 का एम ओ पी 1000 में मिलेगा इस तरह सरकार ने एकमुश्त 58 प्रतिशत की वृद्धि कर अपने किसान विरोधी और कम्पनी परस्त नीतियों का खुला प्रदर्शन किया है।
मनमाने ढंग से कृषि नीतियों में बदलाव काले कृषि कानून के चलते पांच माह से चल रहे आन्दोलन पर यह जख्मो में नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार रासायनिक खाद के दामो में की गई बढ़ोतरी को वापस ले।
राजू शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र की भाजपा नित सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का भरोसा दिया था, किसानों की आमदनी दुगुनी करने की बात थी पर सरकार निरंतर किसान और किसानी विरोधी फैसले ले रही है। इस संकट की घड़ी में तो यह अस्वीकार्य, अशोभनीय तथा निंदनीय है। सरकार पुनर्विचार कर वापस ले। उन्होंने केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा को पत्र लिखकर अपना विरोध प्रकट किया है







Comments are closed.