राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा – 2022 आदिवासी विकास खण्ड नगरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न

नगरी / धमतरी / वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए गए एन.एम.एम.एस.ई परीक्षा में सम्मिलित कराने विशेष प्रयास किए गए हैं। दिनाँक 6 नवम्बर 2022 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी के परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0304 में राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृति परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई इस परीक्षा में नगरी ब्लॉक के विभिन्न शासकीय – अशासकीय स्कूल में कक्षा आठवीं में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए। परीक्षा केन्द्र में दर्ज 147 बच्चों में से सभी 147 बच्चों ने अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति दी तथा सवालों का जवाब ओएमआर शीट में अंकित किए । एस.सी.ई.आर.टी रायपुर द्वारा नगरी बीईओ सतीश प्रकाश सिंह को इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आयोजन हेतु आब्जर्वर नियुक्त किया गया था। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किए तथा संस्था के प्रभारी प्राचार्य , केंद्राध्यक्ष तथा पर्यवेक्षण कार्य में संलग्न शिक्षक- शिक्षिकाओं को परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य केएन नाग, व्याख्याता एलबी द्वय अनिता सोम, धर्मेंद्र साहू सहित पर्यवेक्षण कार्य में संलग्न शिक्षक- शिक्षिकाए, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!