रायपुर:-सेल्समैन ही निकला 30 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड, चोरी के बाद टूटा पैर,पुलिस ने अस्पताल से दबोचा

रायपुर/ पुलिस ने मार्च को पंडरी मेन रोड स्थित कपड़ों के शो रूम श्री शिवम में सनसनीखेज तरीके से 30 लाख रुपए की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से 17 लाख रुपए कैश, एक कार, एक्टिवा व पल्सर बाइक आदि जब्त की गई है. मास्टरमाइंड शो रूम वाले कॉम्प्लेक्स में टाइटन वॉच की फ्रेंचाइजी काउंटर में काम करने वाला सेल्समैन हथबंध निवासी राजेश टंडन निकला.

उसे ही Shree Shivam शो रूम की भीतरी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी थी. यही आरोपी अपनी पहचान छिपाने शो रूम बंद होने से 15 मिनट पहले बुरका पहनकर घुसा. रात 12 बजे के बाद वह दुकान के अंदर छिपने की जगह से बाहर निकला और काउंटर का ड्रावर तोड़कर 30 लाख रुपए निकालकर बैग में भरकर फरार हो गया. आरोपी छत से रस्सी के सहारे नीचे उतरते समय फिसलकर गिरा और उसका पैर टूट गया. पुलिस ने उसे तिल्दा के ओम अस्पताल में छापा मारकर गिरफ्तार किया. इसके बाद राजनांदगांव और चिखली धरसींवा निवासी उसके तीन साथी क्रमशः मोहनीश श्रीवास्तव, सुरेश दीवान और प्रेम बघेल दबोचे गए. सभी आरोपी कर्ज में डूबे, पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं पुलिस को चारों आरोपियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है.

अलबत्ता सभी कर्ज में जरूर डूबे हुए हैं. जैसे मोहनीश ने तीन मोबाइल फोन लोन पर खरीदें हैं. उसने सेकेंड हैंड आई 20 कार भी ली हुई है, लेकिन किस्त की रकम नहीं भर पा रहा था. चोरी की रकम से उसने 90 हजार रुपए की किस्त चुकाई. एक आरोपी राजेश टंडन ने बीसी की किस्त जमा की है.

एक अस्पताल से तो तीन साथी पकड़े गए शिरडी महाराष्ट्र में

एसीसीयू क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले राजेश टंडन की गिरफ्तारी की. इसके बाद राजनांदगांव निवासी मोहनीश श्रीवास्तव नामक एमआर और सुरेश दीवान तथा प्रेम बघेल के नाम सामने आये. इनके घरों में छापे मारे गए तो पता चला कि सभी शिरडी व शनि शिंगनापुर गए हुए हैं. तब सिविललाइंस थाने व एसीसीयू की एक टीम को महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया. शुक्रवार रात में ये सभी आरोपी वहीं गिरफ्त में आए. शनिवार को तीनों को रायपुर लाकर रकम व चोरी के दौरान इस्तेमाल वाहनों की बरामदगी की कार्रवाई शुरू की गई. रात तक 17 लाख रुपए आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुए हैं. आरोपी मोहनीश की कार, प्रेम व सुरेश की बाइक व एक्टिवा जब्त कर ली गई है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    कोरबाछत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा…

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी
    error: Content is protected !!