
रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना में पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी द्वारा आत्महत्या के मामले में परिजन और मुहल्लेवसियों ने थाना घेराव कर दिया है। भीड़ की माँग है कि चार अन्य आरोपियों को तत्काल छोड़ दिया जाए, तब वह यहाँ से जाएंगे। सभी रविवार को चाकूबाज़ी की घटना में मारे गए अमित गाइन की हत्या के आरोपी है, जिन्हें छोड़ने की माँग अब उग्र भीड़ कर रही है।
क्या है मामला ?
अमित गाइन नाम के युवक की मंगलावार को अम्बेडकर अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को इसे पंडरी इलाके में स्थानीय बदमाशों ने चाकू मार दिया था। दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए आपसी विवाद की वजह से अमित नाम के युवक की हत्या कर दी गई। अमित को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में रखा गया था। इसके शरीर में कई जगह चाकू के गहरे जख्म थे। इस घटना में मुख्य आरोपी मोहन सोनी समेत उसके चार बदमाश साथी फरार थे। जिन्हें बुधवार को पुलिस ने पकड़ा था। हत्या करने वालों में मोहन सोनी के अलावा दिलीप बाघ और मृतक अश्वनी मनिकपुरी समेत दो अन्य नाबालिग शामिल हैं, सभी को पंडरी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिन्हें अब अश्वनी के आत्महत्या के बाद छुड़ाने के लिए भीड़ आक्रोशित हो रही है।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आत्महत्या करने वाले आरोपी का नाम अश्वनी मानिकपुरी उर्फ़ बादल है। वह चंद्रशेखर नगर का रहने वाला था। अमित गाइन की हत्या के आरोप में युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसने आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त उसका जीजा भी थाने में मौजूद था।








Comments are closed.