हैं, जहां वे कुल 223 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक लागत के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
📌 लोकार्पण: 24 करोड़ रुपये के 16 कार्य
मुख्यमंत्री द्वारा जिन 16 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें शामिल हैं:
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 11 कार्य (₹15.06 करोड़)
स्वास्थ्य विभाग के तहत भैसमा, कुदमुरा और पसान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन (₹75 लाख प्रति केंद्र)
नगर निगम कोरबा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के भवन निर्माण/संवर्द्धन कार्य (₹3.58 करोड़)
क्रेड़ा विभाग द्वारा 47 छात्रावासों/आश्रमों में 2.4 किलोवाट सोलर पावर प्लांट स्थापना (₹3.20 करोड़)
🏗️ भूमिपूजन और शिलान्यास: 199 करोड़ रुपये के 50 कार्य
इन कार्यों में प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं:
- नगरीय प्रशासन विभाग (₹15.38 करोड़)
100 TPD सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, कोरबा (₹6.66 करोड़)
सिटी बस डिपो/टर्मिनल, दर्री जोन (₹5.78 करोड़)
100 बेड अस्पताल में SNCU हॉल, रैंप, बाउंड्री वॉल आदि
प्रशिक्षण हॉल, तालाब विकास, जल स्रोत संरक्षण कार्य
- ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (₹3.72 करोड़)
स्कूल भवन, ट्रेनिंग हॉल, प्रयोगशाला कक्ष, पुलिया और खाद भंडार केंद्र निर्माण - जल संसाधन विभाग
तेन्दुभाठा एनीकट (₹2.79 करोड़)
डोमनाला स्टॉप डैम (₹2.89 करोड़)
आईबी भवन जीर्णोद्धार, मिनीमाता बांगो बांध क्षेत्र (₹3.02 करोड़)
- लोक निर्माण विभाग (₹166.07 करोड़)
पुल-पुलिया, सड़क, भवन निर्माण, पहुंच मार्गों समेत कुल 28 विकास कार्य - ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र
50 स्थलों पर सोलर हाईमास्ट लाइट्स (₹2.68 करोड़)
50 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 1.2 किलोवाट सोलर प्लांट (₹2.00 करोड़+)
अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री साय कोरबा के रिस्दी पुलिस लाइन के पास नव निर्मित कन्वेंशन सेंटर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भी लोकार्पण करेंगे।
यह दौरा कोरबा जिले के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि एक ही दिन में जिले को सैकड़ों करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है।








Comments are closed.