रायपुरः नशे की हालत में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा इंस्पेक्टर, आदिवासी महिला को पीटा, वीडियो वायरल होने पर SSP ने किया सस्पेंड

रायपुर/ एक पुलिस इंस्पेक्टर का आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें इंस्पेक्टर महिला के साथ बदसलूकी करता दिख रहा है, उसे पीट रहा है। इस मामले में शिकायत रायपुर के SSP, IG के पास पहुंची। जिसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया है। मामला शहर के देवेंद्र नगर इलाके का है।

हॉस्टल संचालिका ने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की थी। देवेंद्र नगर में प्राइवेट हॉस्टल चला रही महिला ने बताया कि वह मूलत: अंबिकापुर की रहने वाली है। देवेंद्र नगर में प्रॉपर्टी किराए पर लेकर गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया है। बाहर बोर्ड देखकर शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर भीतर घुस आया वह शराब के नशे में था। रिसेप्शन पर बैठी महिला आदिवासी स्टाफ को पीटने लगा, कहा- यहां धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ। इसके बाद वह जबरन अंदर आ गया, हमारे साथ गाली-गलौज भी की।

खबर मिली है कि आदिवासी महिला से बदसलूकी करने वाला ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर राकेश चौबे है। शुक्रवार को वह हॉस्टल में घुसा था, वर्दी का रौब जमाने लगा। जब हॉस्टल में इंस्पेक्टर ने बदसलूकी की तो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हॉस्टल संचालिका ने बताया की इंस्पेक्टर चौबे ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी दी।

इंस्पेक्टर हॉस्टल में क्यों आया यह बात संचालिका को भी समझ नहीं आई। उन्होंने बताया कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर चौबे वहां पहले कभी नहीं आया था। शराब के नशे में अचानक वहां पहुंचा और बवाल किया। इस मामले में अब महिला ने अफसरों से शिकायत की है। महिला ने यह भी कहा है कि चौबे अब उन्हें अन्य मामलों में फंसाने की धमकियां दे रहा है। इसलिए उसपर कार्रवाई की मांग की गई थी।

इंस्पेक्टर की करतूत के मामले ने तूल पकड़ा तो रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एक्शन लिया। उन्होंने का आदेश जारी करते हुए राकेश चौबे को यातायात मुख्यालय से निलंबित करके लाइन अटैच कर दिया है। चौबे के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!