रामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के पूर्व वरिष्ठ मंत्री श्री ननकीराम कंवर की मेहनत रंग लाई कटघोरा चांपा फोरलेन को मिली मंजूरी

कोरबा। चांपा मार्ग की खस्ताहाल सड़क को लेकर जिले के रामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के पूर्व वरिष्ठ मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सड़क निर्माण जल्द कराने की मांग की थी। वरिष्ठ आदिवासी नेता के पत्र को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता व छ.ग. के पूर्व गृह मंत्री रामपुर विधायक ननकीराम कंवर की मांगों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चांपा कोरबा कटघोरा मार्ग को बनाने के लिए स्वीकृति दे दी है। ननकीराम कंवर ने कुछ माह पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चांपा कटघोरा मार्ग की दयनीय अवस्था के संबंध में अवगत कराया था और उस मार्ग में पड़ने वाले किसानों की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा के संबंध में भी चर्चा कर मांग पत्र सौंपा गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरबा जिला को सौगात के रूप में चांपा-कटघोरा मार्ग को बनाने का निर्णय लिया है जिसके तहत धनराशि आवंटित की गई है।
जिसकी जानकारी/मेमो केंद्रीय मंत्री द्वारा 10 नवंबर 2020 व 29 दिसंबर 2020 को डाक के माध्यम से भेज कर जानकारी से अवगत कराया था। ठीक उसी जानकारी के तहत 999.97 करोड़ रुपए खर्च कर फोरलेन सड़क का निर्माण कराने के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी गई है।
जिसके लिए रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञात हो कि कटघोरा से कोरबा चांपा के बीच 65 किलोमीटर नेशनल हाईवे की फोरलेन सड़क का निर्माण 999.97 करोड़ रुपए में होगा। शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी मंजूरी दी है। पहले चरण में उरगा से सराईपाली के बीच सड़क का निर्माण होगा। दूसरे चरण में उरगा से कटघोरा के बीच की भी सड़क बनेगी। कटघोरा से चापा के बीच सड़क को वर्ष 2017 में नेशनल हाईवे घोषित किया गया था। जिसका क्रमांक N H 449 B है। सड़क को फोरलेन बनाने के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव एन एच आई को भेज दिया गया था लेकिन कम प्राथमिकता वाले सड़कों में शामिल करने से टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया उरगा से सरायपाली के बीच कर ली गई है। प्रभावितों को मुआवजा का वितरण भी किया जा रहा है। सड़क नहीं बनने से लोग परेशान हैं। अभी वर्तमान में मरम्मत कार्य किया जा रहा है एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक अगले माह तक तेजी के साथ काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!