राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल की मौजूदगी में कलेक्टर ने दिलाई नवनियुक्त एल्डरमेनों को पद और गोपनीयता की शपथ

राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल की मौजूदगी में कलेक्टर ने दिलाई नवनियुक्त एल्डरमेनों को पद और गोपनीयता की शपथ
राजस्व मंत्री बोले- एकजुट होकर सभी करें जनता की सेवा

कोरबा जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कोरबा । नगर निगम कोरबा में नव नियुक्त 11 एल्डरमेंनों का शपथग्रहण समारोह जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की मौजूदगी में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सभी 11 एल्डरमेनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नामांकित पार्षद (एल्डरमेनों) के शपथ ग्रहण समारोह में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त नगर निगम श्री एस.जयवर्धन एवं नगर निगम कोरबा के सभी पार्षद और नागरिकगण मौजूद रहे। ग्यारह नामांकित पार्षदों में श्रीमती संगीता सक्सेना, श्रीमती रूपा मिश्रा, श्री मो. आरिफ खान, श्री एस.मूर्ति, श्री बच्चूलाल मखवानी, श्री पुरानदास महंत, श्री मनीराम साहू, श्री आशीष अग्रवाल, श्री ठाकुर प्रसाद अकेला, श्रीमती गीता गभेल एवं श्री परमानंद सिंह शामिल हैं।
नव नियुक्त एल्डरमेनों की शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने एल्डरमेनों को बधाई देते हुए कहा कि सभी एक जुट होकर जनता की सेवा करने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने नव नियुक्त एल्डरमेनों से विकास कार्य में सजग रूप से ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी नामांकित पार्षद को अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना है। राजस्व मंत्री ने नव नियुक्त एल्डरमेनों से सरकार की योजनाओं, कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। राजस्व मंत्री ने चुने हुए जन प्रतिनिधि और नामांकित पार्षदों को सामंजस्य स्थापित कर विकास कार्य में अपना योगदान देने की भी बात कही।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने सभी नव नियुक्त एल्डरमेनों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम कोरबा में नव नियुक्त एल्डरमेनों को जन सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि एल्डरमेनों के अनुभव का लाभ पूरे जन मानस को मिलेगा। शासन की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में हम सब मिलकर काम करेंगे। महापौर ने कहा कि हम सब जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर लेते हुए त्वरित निराकृत करने का संकल्प लिये हुए हैं। जनता की सेवा करना हमारी परंपरा रही है। इस परंपरा को हम साथ मिलकर निभायेंगे। महापौर ने कहा कि हम साथ मिलकर जनता की सेवा करके नगर निगम कोरबा को आदर्श नगर निगम बनाने में कामयाब होंगे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!