राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत करने 77.75 करोड़ का दिया प्रस्ताव

कोरबा/ कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने क्षेत्र के विकास को गति देने शासन एवं प्रशासन से पहल करते रहते हैं, उन्हे सफलता भी मिलती है। राजस्व मंत्रीत्व काल में उनकी पहल से कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिला है। बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने के साथ साथ अधोसंरचना विकास को बल मिला, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचुल परिवर्तन देखने को मिला।

श्री अग्रवाल ने बताया कि जनता ने मुझ पर विश्वास कर लगातार तीन बार नेतृत्व प्रदान किया। मैं एक सेवक के रूप में जनता की हर मांग को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी। जनता का विश्वास ही मेरी धरोहर है।
इसी कड़ी में जयसिंह अग्रवाल ने खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होने विभिन्न निर्माण कार्यों, तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन, अति आवश्यक सड़कों में स्ट्रीट लाईट, सड़कों के निर्माण, सिवरेज लाईन, कलवर्ट जैसे अति आवश्यक कामों के लिए राशि की मांग की है। जिन कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा है, उनमें – विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, डामरीकरण एवं सड़क चौड़ीकरण हेतु 2000 लाख रूपये, विभिन्न वार्डों में नाली-नाला निर्माण हेतु 1252 लाख रूपये, 05 स्थानों पर रपटा ब्रीज व एक स्थान पर घाट निर्माण हेतु 2026 लाख रूपये जिसमें वार्ड क्र. 04 सर्वमंगला नदी में रपटा, ब्रीज एवं घाट निर्माण हेतु 1100 लाख, वार्ड क्र. 11 सोनालिया पुल के पास नहर में अपस्ट्रिम ब्रीज निर्माण हेतु 276.50 लाख रूपये एवं डाउन स्ट्रीम हेतु 276.50 लाख रूपये, राताखार गेवराघाट से परिवहन नगर जोड़ते हुए केनाल के उपर नवीन हाई लेवल ब्रीज का निर्माण 199.92 लाख रूपये के कार्य शामिल हैं। विभिन्न वार्डों में सड़क बत्ती प्रदाय हेतु लगभग 270 लाख रूपये, तीन मंगल भवन हेतु 300 लाख रूपये, विभिन्न स्थानों पर 15 सामुदायिक भवन हेतु 600 लाख रूपये, सिवरेज लाईन सुधार हेतु 300 लाख रूपये,

10 स्थानों पर मुक्तिधाम निर्माण एवं जिर्णोद्धार हेतु 250 लाख रूपये, 03 स्थानों पर ग्रेवयार्ड निर्माण हेतु 60 लाख रूपये, क्षेत्र के 10 चिन्हित तालाबों के जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु  250 लाख रूपये, परसाभाठा बाजार में शेड निर्माण एवं जिर्णोद्धार हेतु 85 लाख रूपये, मुड़ापार बाजार में शेड निर्माण एवं जिर्णोद्धार हेतु 27.50 लाख रूपये, वार्ड क्र. 19 पुलिस चौकी में विकास कार्य हेतु 10 लाख रुपये, वार्ड क्र. 14 में नन्दी स्वान योजना अंतर्गत प्रस्तावित महात्मा गांधी इंडस्ट्रियल पार्क (यु.आई.पी.ए.) हेतु 200 लाख रुपये, विभिन्न स्थानों में कलवर्ट निर्माण हेतु 70 लाख रुपये, क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर 04 शेड निर्माण हेतु 75 लाख रुपये का प्रस्ताव शामिल है। इस तरह उन्होने कुल 77 करोड़ 75 लाख 81 हजार रूपये का प्रस्ताव दिया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि राशि स्वीकृति के बाद विकास कार्य पूर्ण होने के बाद कोरबा विधानसभा क्षेत्र विकास में मील का एक और पत्थर साबित होगा। उन्होने आम जनता की सहुलियत और उनकी आवश्यकताओं के लिए भेजे गये समस्त प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!