राजधानी रायपुर:-बावली के भीतर दिखी हनुमान जी की आकृति, दर्शन करने उमड़ी भीड़, 500 साल पुराना है कुएं का इतिहास

रायपुर/ राजधानी के एक कुएं को साफ किया जा रहा था। तभी अचानक दीवार पर एक आकृति दिखाई दी। ऊपर की ओर लंबी पूंछ थी, हाथ पैर दिख रहे थे, वैसे ही जैसे भगवान बजरंग बली के होते हैं। इसके बाद भीड़ जय श्री राम के नारे, लगाने लगी। तस्वीरें खींचने लगी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं और मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। शनिवार को इसी वजह से मंदिर में विशेष पूजन का कार्यक्रम किया गया।

मामला रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित बावली वाले हनुमान मंदिर से जुड़ा है। इस मंदिर के नाम के पीछे भी आस्था से जुड़ी मान्यताएं हैं। क्षेत्र के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि करीब 100-150 सालों से इस मंदिर की बावली की सफाई नहीं हो पाई थी, हमने इसकी सफाई करवाई तो भीतर बावली( कुएं का बड़ा रूप) की दीवार पर वानर स्वरूप की आकृति दिखी, अब इस वजह से मंदिर में भक्त पहुंच रहे हैं। शनिवार को सुबह 4 बजे से लोगों का तांता मंदिर में

शनिवार को चूंकि भगवान परशुराम की जयंती और अक्षय तृतिया का त्योहार भी है, मंदिर में भगवान बजरंग बली की दोपहर के वक्त विशेष आरती की गई और मंदिर आ रहे लोगों को प्रसाद बांटा गया।

रायपुर शहर में कुएं करीब-करीब खत्म हो चुके हैं। पुरानी बस्ती का मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां प्राचीन बावली है। बताया जाता है कि ये करीब 500 साल पुरानी बावली है। शुरुआत में जब पानी के स्त्रोत के लिए इस जगह पर खुदाई की गई तो भगवान बजरंग बली की तीन प्रतिमाएं निकलीं, इनमें से एक प्रतिमा बावली के बगल में ही स्थापित की गई है। इसी मंदिर का नाम बावली वाले हनुमान है, जहां फिर से बावली में आकृति दिखी है, दूसरी प्रतिमा तीन किलोमीटर दूर दूधाधारी मठ में और तीसरी पांच किलोमीटर दूर गुढ़ियारी इलाके के मच्छी तालाब के किनारे स्थापित की गई है, ये शहर के पुराने मंदिर हैं, जहां हर मंगलवार को सैंकड़ों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।

सपने में दिए थे भगवान ने दर्शन, प्रचलित हैं कई रोचक मान्यताएं


पुरानी बस्ती के नागरीदास मठ और जैतूसाव मठ के बीच 600 साल से भी अधिक पुरानी बावली वाले हनुमान मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि यहां मौजूद भगवान के प्रति लोगों में गजब की आस्था है, मंदिर आने वाले श्रद्धालू खुद अपने अनुभव के बारे में कहते हैं कि यहां दर्शन के बाद उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं।

मंदिर में शनिवार को दिनभर भक्त पहुंचते रहे।

स्थानीय रहवासी देवेंद्र शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेरे सपने में भगवान बजरंग बली दिखे थे। कुछ दिन बाद मुझे मंदिर में लंबी पूंछ दिखी थी, जैसे किसी विशाल वानर की हो, मैं उस वक्त भाव विभोर हो गया था। मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों में एक किस्सा प्रचलित है कि बावली के पास आकर एक गाय खड़ी होती थी, उसके थन से अपने आप दूध निकलना शुरू हो जाता था।

गांव वालों ने जब देखा तो बावली के भीतर घुसे, जहां तीन प्रतिमाएं दिखाई दीं। उन प्रतिमाओं को निकाला गया तो वे हनुमानजी की थीं। गांव वालों ने एक प्रतिमा बावली के बगल में ही छोटा सा मंदिर बनवाकर स्थापित कर दिया। कालांतर में इस मंदिर का विस्तार होता गया और आज यहां भव्य मंदिर बन चुका है, जो बावली वाले हनुमान मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

हनुमान जी की आरती में शामिल हुए भक्त।

हनुमान जी की आरती में शामिल हुए भक्त।

कभी सूखती नहीं ये बावली


रायपुर के ऐसे इलाकों में पुरानी बस्ती का हिस्सा भी शामिल हैं, जहां गर्मियों के दिनों में टैंकर से पानी की सप्लाई होती है। ग्राउंड वॉटर लेवल नीचे चला जाता है। मगर मुहल्ले में बनी इस बावली का पानी कभी नहीं सूखा। इस बार जब बावली की सफाई की गई तो कई मोटर लगाकर बावली के पानी को बाहर निकाला गया। रात को सफाई की गई, फिर सुबह पानी लबालब देखने को मिला। बावली में भीतर कई सीढ़ियां बनी हैं, अब तब बावली के पूरी तरह भीतर नहीं देखा जा सका है। बावली में कई कछुए हैं। बड़ी मछलियां भी भीतर रहती हैं। लोगों ने बताया कि पुराने समय में इस बावली का पानी पीने में भी इस्तेमाल होता था।

मंदिर में बावली से निकली प्रतिमा स्थापित है।

मंदिर में बावली से निकली प्रतिमा स्थापित है।

यही प्रतिमा सालों पहले बावली से निकली।

यही प्रतिमा सालों पहले बावली से निकली।

इस तरह की सीढ़ियां कई फीट नीचे तक हैं।

इस तरह की सीढ़ियां कई फीट नीचे तक हैं।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!