यूपी विधानसभा में भाजपा की आंधी ने रचा इतिहास-भोजवानी

रायगढ़/ आजादी के बाद सन् 1952 से आम चुनाव में यह पहला मौका है, जब देश की सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में किसी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से दो बार लगातार सत्ता में वापसी किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रकोष्ठ में जिला सह संयोजक श्याम भोजवानी ने प्रेस से बात करते हुए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी खुशी जाहिर कर सभी को बधाई दी। साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता को हार्दिक धन्यवाद करते जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।
श्री भोजवानी ने इस ऐतिहासिक जीत को आने वाले लोकसभा की दिशा व दशा तय करने वाला बताते हुए कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की जोड़ी को जनता ने सिर आंखों में रखा जिससे पहली बार दूसरे कार्यकाल के लिए रिकार्ड वोटिंग शेयर से विधायक चुनकर आए हैं। भाजपा को हराने के लिए देश की सभी विपक्षी पार्टी एक होकर मोदी-योगी का विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। फिर भी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने जमीन पर जमकर पसीना बहाया और हर चुनौतियों को पार कर इतिहास में अपना स्वर्णिम नाम दर्ज करने में सफलता हासिल की। भोजवानी ने अन्य राज्य उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा की जीत पर कहा कि यह वह राज्य है, जहां कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, परन्तु 2014 से भाजपा ने कांग्रेस के कार्यप्रणाली को उजागर कर आईना दिखाना आरम्भ किया तबसे देश के हर राज्य से कांग्रेस का पलायन शुरू हो गया। इन 4 राज्यों में भाजपा की जीत बता रही है कि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास धरातल पर भी अमल हुआ है। मजबूती से मोदी सरकार अपने कार्यों को करने में कटिबद्ध है। आज भाजपा को सबसे ज्यादा वोट महिलाओं का मिलता है। यह परिणाम बता रही हैं कि बीजेपी ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। हर घर के लिए कार्य किया, जिससे महिला वर्ग इससे जुड़ते चले गए। कांग्रेस की सिर्फ कागजों पर घोषणा दिखाई देती है। लड़की हूं लड़ सकती हूं, का नारा धुआं बनकर उड़ गया। महिलाओं के मान-सम्मान के लिए जो योगी सरकार ने काम किया है वह दिखता है। मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा को खुले दिल से वोट दिया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर राज्य में हो, यह जनता की की मांग है।
श्याम भोजवानी ने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष सभी प्रभारी तथा पार्टी की आत्मा हर एक कार्यकर्ता को शुभकामनाएं दी। वहीं पंजाब में आप पार्टी की सरकार बन रही उसके लिए अरविंद केजरीवाल भगवंत मान सिंह को भी बधाई देते हुए भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ युवा नवीन कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया है कि इस जीत के श्रेय हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विकास हर वर्ग की सरकार आपकी सरकार की जिम्मेदारी विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के कंधे पर है। जो खुद को आपके घर का इस देश का चौकीदार मानकर काम कर रहा है। हम सब मिलकर उनको मजबूत करेंगे यह बात लेकर जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ में भी फिर से कमल खिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!