युवतियां कोरबा और लोरमी की देहव्यापार का भंडाफोड़, 2 युवती समेत 1 युवक गिरफ्तार

जांजगीर/चांपा/ जांजगीर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए एक मकान से देहव्यापार में संलिप्त दो युवती और एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक अपने मकान में ही बाहर से युवती लाकर उनसे देहव्यापार करवा रहा था। इसकी शिकायत जब पुलिस को मिली तो कार्रवाई करते हुए 2 युवती और मकान मालिक को पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण पुलिस को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान में 21 वर्षीय लव कुमार भट्ट के द्वारा देहव्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। जवान ने ग्राहक बनकर मकान के मालिक से सौदा किया और बाहर खड़ी पुलिस की टीम को इशारा कर बुलवाया। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मकान मालिक लव कुमार भट्ट भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा।

युवतियां कोरबा और लोरमी की रहने वाली

गिरफ्तार युवतियों में 25 वर्षीय और 26 वर्षीय शामिल है। पकड़ी गई युवतियां कोरबा और लोरमी की रहने वाली है। पुलिस ने मकान के कमरों से मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!