युक्तियुक्तकरण से शिक्षकविहीन स्कूल में लौटी शिक्षा की रौशनी, संगीता कंवर बनीं उम्मीद की किरण

करतला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र तिलईडबरा गांव की सरकारी प्राथमिक शाला, जो वर्षों से शिक्षकविहीन थी, अब युक्तियुक्तकरण नीति के तहत नई दिशा की ओर अग्रसर है। गांव की नवपदस्थ शिक्षिका संगीता कंवर की नियुक्ति ने इस विद्यालय में फिर से शिक्षा की रोशनी फैलाई है।

संगीता कंवर ने पदभार ग्रहण करते ही बच्चों को पढ़ाना प्रारंभ किया और आज नियमित कक्षाओं के साथ नैतिक शिक्षा भी दे रही हैं। उनकी उपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और वे समय से पहले स्कूल पहुंचने लगे हैं।

शिक्षिका संगीता कंवर बताती हैं कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर बच्चे तक पहुँचाना है। तिलईडबरा स्कूल में शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब स्थायी शिक्षिका की नियुक्ति से शाला में फिर से सक्रिय शैक्षणिक वातावरण बना है।

गांववाले और पालक भी इस बदलाव से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अब बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्हें समर्पित शिक्षिका मिली है, जिससे वे आत्मविश्वास से सीख रहे हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!