यह दिल बेचारा ?????

चाहे घूमना आवरा।मत छोड़िए इसको छुट्टा।पर यह मानता ही नहीं।इसका मन करता है कि खूब घूमो,खूब खाओ और आराम फरमाओ।पर इतनी छूट देने पर यह प्यारा सा दिल आपके बस में नहीं रहेगा और अपनी मर्जी से इधर-उधर घूमेगा।कभी तेज धढकेगा,कभी एकदम से धीमा हो जाएगा और नाराज हो गया तो चलना बंद भी कर सकता है।तो जनाब इसको अपने बस में रखना है। इसके लिए जबान और स्वाद पर जोर रखिए,गैर जरूरी चिंताओं को हवा में उड़ा दीजिए,पैसे और पेट्रोल बचाइए मतलब खूब पैदल चलिए तभी काबू में रहेगा दिल।

दिल को वैसे भी काबू में रखना चाहिए।आपका दिल,यह जो आसपास की समस्याओं को देख कर परेशान होने लगता है,तो उसको भी देश की तरह ही बेफिक्र होना सिखाइए।अब यह क्या कि आपका दिल गरीबों की परेशानियों पर भी आ जाता है।आपको उनके बच्चों की भूख, सेहत,बीमारी,पढ़ाई परेशान करती है।यह भी कोई बात हुई कि आपका दिल पैदल घर वापसी जा रहे मजदूरों की पीड़ा पर भी द्रवित हो उठता है। दिल को संभाल कर रखिए जनाब वरना यह यूं ही बेरोजगारी,महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार,छिनती नौकरियों,आत्महत्या जैसी घटनाओं पर भी तेज धड़कने लगेगा। सरकार और मीडिया तो आपको सुशांत,रिया, कंगना,जैसे तरह के अन्य दिल बहलाने के लिए ख्याल समय समय पर देते रहते हैं। फिर भी अगर आपका दिल श्रमिक, किसान,मजदूर मैं ही उलझा है तो कोई क्या कर सकता है। दिल को परेशान करने के लिए कुछ नहीं मिला तो आप को कोविड की चिंता भी दिखती है, ट्रेनों को प्राइवेट करने से भी परेशान हैं,सरकारी संस्थान को बेचने का भी विरोध कर रहे हैं तो कोई आपका क्या कर सकता है।अरे भाई आपको अपने देश के पूंजीपतियों का दिल भी तो रखना है।उनके दिल का ख्याल भी हम अपने देश के लोगों को ही रखना है। इस महामारी के बीच में हो रहे चुनावों के कैंडिडेट्स का भी तो ध्यान रखना ही है।अब दिल बेचारा क्या करें एक अनार सौ बीमार।
आज विश्व हृदय दिवस पर सभी को अपने दिल का ख्याल रखने के लिए शुभेचछाओं सहित समर्पित।

राकेश श्रीवास्तव
लखनऊ

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!