यह चोर कार बाइक नहीं साइकिल चुराने में है एक्सपर्ट 2 लाख की 38 साइकिल समेत बंदी

रायगढ  ।  चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने मंगलवार की दोपहर कमला नेहरू गार्डन के पास से एक शातिर सायकल चोर को पकड़ा। आरोपी से चोरी की नई, पुरानी 38 सायकलों को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 2,10,000 के हैं। आरोपी चोर को पूर्व में भी सायकल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।  

पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह चक्रधनगर पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत द्वारा टाउन पेट्रोलिंग दौरान दोपहर करीब 12.10 बजे नकुल साहू निवासी औरदा थाना पुसौर को कमला नेहरू गार्डन के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखे। पूर्व में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नकुल साहू को साइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था इसलिए पेट्रोलिंग पार्टी उसे संदिग्धावस्था में देखकर पूछताछ के लिये थाना लाई। 
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पुन: चक्रधरनगर, कोतरारोड, चौकी जूटमिल, खरसिया, सारंगढ़, घरघोड़ा तथा डबरा क्षेत्र में साइकिलें चोरी की है और उन्हें अपने घर औरदा में छुपा कर रखा है तथा वर्तमान में संत विनोबा नगर जूटमिल में रहता है। टीआई अभिनव कांत सिंह द्वारा पुलिस पार्टी आरोपी के मूल गृह ग्राम औरदा भेजे। जहां आरोपी के घर से 38 साइकिलें जिसमें नई पुरानी रेंजर लेडीस साइकिल है। जिनकी वर्तमान कीमत करीब दो लाख दस हजार रुपए की हैं बरामद कर थाना लाया गया है। 
जब्त साइकिलों के संबंध में नकुल साव के पास कोई कागजात नहीं है, सभी साइकिलें चोरी की शंका पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा धारा 41-(1+4) /379 की कार्रवाई आरोपी के विरुद्ध कर आरोपी नकुल साहू (50) औरदा थाना पुसौर हाल मुकाम संत विनोबा नगर चौकी जूटमिल जिला रायगढ़ को रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी में निरीक्षक अभिवनकांत सिंह के साथ उप निरीक्षक बीपी मिश्रा, प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूत, आरक्षक जितेंद्र दुबे, सुशील यादव, दिनेश गोंड़, अखिलेश कुशवाहा, जगमोहन, चंद्रकुमार बंजारे की सराहनीय भूमिका रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!