मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आंगनबाडी कर रही जागरूक

ज़रुरत पडने पर घर से एमएमयू तक लेकर आ रही है कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को दे रही समझाइश
इलाज करवाने के लिये कर रही प्रेरित

रायपुर । कोविड संक्रमण काल में प्रथम पंक्ति योद्धा के रुप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है । प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) तक रोगियों को पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं । साथ ही घर-घर जाकर लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक कर समय पर इलाज कराने की समझाइश भी दे रही हैं ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडेय कहते है ‘’जिले में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण एवं बचाव के लियें आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका घर घर जा रहे है ताकि लोग पूर्व से ही मौसमी बीमारियों से बचने के उपायों से परिचित हो जायें । टीमों को चुस्त-दुरुस्त रहने के साथ ही सभी विभागों के साथ समंवय बनाकर अपने दायित्वों को करने के निर्देश दिए है । डेंगू, मलेरिया, स्वाईन फ्लू की रोकथाम और समय पर जांच एवं लक्षण आधारित त्वरित उपचार सेवाओं में मदद करने पर ज़ोर दिया है ।
गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया,“गुढ़ियारी सेक्टर के अंतर्गत संचालित अठाईस आंगनबाड़ी केंद्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के सहयोग से घर-घर जाकर लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक कर रही है साथ ही समझाइश भी दी जा रही है कि मौसमी बीमारियों के प्रति लापरवाही ना करें तुरंत अपने नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर नियमित रुप से इलाज करायें ।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एकता नगर नंदा रामटेके कहती है “गृह भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर लोगों को मौसमी बीमारियों की जानकारी दे रहे है । साथ ही जरुरतमंद लोगों को मोबाइल मेडिकल यूनिट गाड़ी तक ले जाकर इलाज करवा रहे है”। रामटेके कहती है,“ज्योति यादव जो कि 45 साल की है और उनको घुटने में समस्या थी साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी वह अकेले रहती है इस कारण उनसे फोन से संपर्क कर उनको अपनी गाड़ी में बैठाकर इलाज करवाने के लियें मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) बस के पास तक लेकर आई” ।

60 वर्षिय अमरौतीन बाई घृतलहरे कहती है,“मुझे मधुमेह की जांच करवाना थी मैने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नंदा रामटेके से सम्पर्क किया,नंदा ने मुझे अपनी गाडी में बैठाकर एमएमयू बस तक लेकर आई जहाँ पर मेरा चेकअप किया गया । मधुमेह की जांच की गई,ब्लड प्रेशर की जांच की गई ,दवाई भी दी गई जांच के उपरांत नंदा ने मुझे घर तक भी छोड़ा ।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!