मो. न्याज नूर आरबी ने विभागीय व दंडात्मक वैधानिक कार्यवाही हेतु कलेक्टर को सोपा ज्ञापन…

कोरबा / विगत 09/11/22 को धान उपार्जन केन्द्र पठियापाली करतला के ऑपरेटर शशिकांत सांडिल्य द्वारा किसान के नए पंजीयन के लिए रुपए मांगने की शिकायत स्थानीय किसान व उनके पारिवारिक सदस्य रमाशंकर पटेल पिता भागवत पटेल ग्राम- घांटाद्वारी व कृषक तिहार सिंह के पोता मनु सिंह कंवर ग्राम- दमखांचा द्वारा सैकड़ों रुपए देने के बाद ही पंजीयन उक्त ऑपरेटर के द्वारा किया जाना बताया गया है। जिस पर जांच करने जांच दल ने खरीदी केंद्र पहुंचकर पूछताछ करते हुए कई लोगों के बयान कलमबद्ध कर जांच पूर्ण कर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) करतला/कोरबा को सौंपा जाना सुनिश्चित हुआ है।
युवा नेता ने कहा कलेक्टर से मार्मिक निवेदन किया है कि अभी धान खरीदी प्रारंभ हुए सप्ताह भी नही गुजरा था कि इस तरह का भ्रष्टाचार धान खरीदी करने वाली समिति व उनके सदस्य आदि के द्वारा देश व प्रदेश की मुख्य जनकल्याणकारी योजनाओं में से 1 है उस पर भी पलीता लगाने का काम धान खरीदी करने वाले अनुबंधित समितियों के द्वारा किया जा रहा है। ऐसा नहीं कि धान खरीदी को मॉनिटरिंग करने वाली कमेटी को इस बात की भनक नहीं है। खाद्य विभाग सहित लगभग समस्त मॉनिटरिंग कमेटी की मिलीभगत के बिना इस तरह का खुलेआम भ्रष्टाचार करना किसी के बस की बात नहीं है। जब पिछले वर्ष उस पर आरोप लगा था तो भी उस दैनिक वेतन भोगी कंप्यूटर ऑपरेटर को उसी उपार्जन केन्द्र में कार्य सौंपना भ्रष्टाचार के लंबे तार होने का सूचक भी लग रहा है।
उक्त धान खरीदी बरपाली के पाठियापाली उपार्जन केन्द्र में जिस कंप्यूटर ऑपरेटर के उपर खुल्लम खुल्ला पैसा लेने का आरोप लगा है उक्त ऑपरेटर के उपर खरीफ फसल उपार्जन वर्ष 2021- 22 में भी इसी तरह का आरोप लगा था। चूंकि उस वर्ष उस पर कोई विभागीय कार्यवाही न हो पाने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर शशिकांत सांडिल्य के हौंसले बुलंद हैं और यह बोलकर किसानों को धमकाते हुए पैसों की वसूली कर रहा है कि मेरा अधिकारी या कोई और कुछ भी पिछले बार भी नहीं बिगड़ सका और न कोई बिगाड़ सकता है।

भाजपा जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मो. न्याज नूर आरबी ने विनम्र निवेदन किया है कि आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर शशिकांत शांडिल्य के ऊपर कड़ी से कड़ी उचित विभागीय व वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई कर अपने खून पसीने से सींच कर फसल उगाने वाले गरीब किसानों का पैसा लेकर खून चूसने स्वरूप भ्रष्टाचारी कार्य करने वालों को ऐतिहासिक सबक मिल सके।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!