
तिल्दा/ नेवरा/ कोरोना संक्रमण काल में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए युवा आगे और आएं और अपनी भागीदारी निभाएं। यह अपील ग्राम पंचायत सिरवे सरपंच श्रीमती विद्या अनिल वर्मा ने युवाओं से की है। कहा कि युवाओं को वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए आगे बढ़कर विभाग का सहयोग करना चाहिए। जो युवा वैक्सीन ले चुके है। वे अपने घरों के सदस्यों को भी प्रेरित करें। वे टीम बनाकर मोहल्ला-मोहल्ला, घर-घर, गांव-गांव, टोला-टोला जाकर लोगों के मन मे वैक्सीन के प्रति बैठे भ्रम को दूर करने का प्रयास करें। वैक्सीनेशन की दिशा में काम करने की पहल करने वाले युवा या संगठनों को स्वास्थ्य विभाग हर कदम पर उनके साथ रहेगा। कहा कि संक्रमण को खत्म मान लेना बड़ी भूल होगी। सुरक्षा अब भी जरूरी है। मास्क, दो गज दूरी को अब भी गंभीरता से पालन करने की जरूरत है। संक्रमण की रफ्तार को कम होता देख अभी लापरवाही खतरनाक साबित होगी। बाजारों में बेवजह भीड़ न लगाएं। ग्राम पंचायत सिरवे में सचिव श्रीमती कुसुम वर्मा एवं डॉक्टर लोकनाथ जी के द्वारा वेक्सिनेशन के लिए लोगो को प्रेरित किया जा रहा है ।







Comments are closed.