
तिल्दा/ नेवरा/ कांग्रेस भवन तिल्दा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी का 2 वर्ष सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण होने पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मानित क्या गया तथा एक घंटा श्रम दान किया गया नगर पालिका के अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया ने वरिष्ठ कांग्रसजनो का श्रीफल और साल देकर सम्मान किया छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मिशन-2023 के लिए 70 प्लस का नारा दिया है। मरकाम ने कहा कि यह चुनाव छत्तीसगढ़ के अभिमान और स्वाभिमान को जीवित रखने का चुनाव होगा। यह चुनाव सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आम जनता भी लड़ेगी।मरकाम की बातो का समर्थन करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया ने कहा नए लोगो को भी जिम्मेदारी मिली है अब आगे इन्ही के नेतृत्व में 2023 का चुनाव लड़ना है उसकी तैयारी हमें अभी से ही करनी होगी ताकि हम मजबूती के साथ अपनी पार्टी नेताओ और सरकार की बात को रख सके हमें भाजपा की नाकामी और जो उनके जो नापाक इरादे है उन्हें जनता तक पहुंचना होगा कांग्रेस के इतिहास को याद रखने की आवस्यकता है ताकि जनता के सामने प्रमुखता से अपनी बात को रख सके । कार्यक्र्म में सभी कांग्रेसी गण उपस्थित होकर अपना विचार प्रकट किये और अपना योगदान दिए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवा दास टंडन, नगर पालिका के अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण वर्मा, विजय सोनू मारखंडे अध्यक्ष प्रतिनिधि, शंकर लाल शर्मा, ओम गोयल, जितेंद्र ध्रुव पार्षद,, विजय हरिरामानी संयुक्त महामंत्री जिला रायपुर ग्रामीण, श्याम वाधवा उपाध्यक्ष, श्याम डहरिया संयुक्त महामंत्री ,ओमप्रकाश भोजवानी, राजेश जेठवानी, गोवर्धन यदु, अजितेश शर्मा गजानंद साहू, माखन साहू, योगेंद्र पटेल, जानकी भारद्वाज, हेमलाल साहू, विजय सचिव, दुबे प्रसाद कुर्रे महामंत्री नंद कुमार निषाद छछान पाहरी सरपंच ,होलेराम पोर्ते संयुक्त महामंत्री एल्डर मेन श्रीमती स्वेजा परवीन, राजकुमार यदु, अमजद खान,, गजानंद साहू मिडिया प्रभारी दिलीप वर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे ।







Comments are closed.