मॉल में संचालित भूत बंगला के अंदर दो बहनों से छेड़छाड़, अंदर युवतियां चीखती चिल्लाती रही पर बाहर आवाज नहीं पहुंची

कोरबा/ मॉल में संचालित भूतबंगला के अंदर टिकट लेकर प्रवेश करने वाली दो बहनों के साथ भूतबंगला में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने दोस्त के साथ मिल कर छेड़छाड़ किया। भूतबंगला के अंदर युवतियां चीखती चिल्लाती रही, पर बाहर आवाज नहीं पहुंचने की वजह से किसी को घटना की जानकारी नही हुई।
मॉल में भूतबंगला संचालित है। बताया जा रहा है कि इसके अंदर जाते ही अंधेरा छा जाता है। लाइटिंग और साउंड सिस्टम से डरावनी आवाज निकाली जाती है। रोमांच के लिए बच्चे व हर वर्ग के लोग टिकट कटा कर अंदर जाते हैं। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के बाद 21 साल की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ शाम को घूमने माल गई थी। जैसे ही दोनों बहनों ने टिकट कटाया। वहां मौजूद कर्मचारी हसन उन्हें एंट्री दिलाने अपने साथ ले गया। बताया जा रहा कि हसन के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवतियां जैसे ही अंदर प्रवेश की, दोनों युवक उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसका युवतियों ने विरोध किया, पर युवकों ने सारी हदें पार करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। पहले बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई और वह बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी शिकार बनाया। अंदर काफी शोर होने की वजह से उनकी आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी और आरोपित मनमानी करते रहे। किसी तरह युवतियां बाहर निकली और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसकी रिपोर्ट सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!