मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत किया गया शिविर का आयोजन । मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिल रही स्वास्थ्य सेवाऐं । दवाइयों का किया गया निशुल्क वितरण ।

रायपुर । मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत आज मोवा मे मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य परीक्षण का उद्देश्य लोगों को उनके घर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है । इस दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट वेन के माध्यम से सुबह 10से 5 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी देते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट के प्रभारी डॉ. अतीश प्रधान ने बताया, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आज मोवा में 37 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है । जिसमें विशेष रूप से शुगर की जांच रक्तचाप स्तर की जांच के साथ-साथ अन्य ग़ैर संचारी रोग (नॉन कम्युनिकेबल डिज़ीज़ ) और संचारी रोग (कम्युनिकेबल डिज़ीज़) की भी जांच भी की गई थी । चार लोगों की विशेष जांच की गई जो शुगर के मरीज थे । जरूरत के अनुरूप दवाई भी प्रदान की गई है ।
रायपुर निगम क्षेत्र में आयोजित मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप मोहल्ले में ही चिकित्सकों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा देने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजी जा रही हैं । यह अलग-अलग वार्डो में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की निशुल्क जांच एवं दवाइयां प्रदान कर रही हैं ।मोबाइल मेडिकल यूनिट में पैथोलॉजी की सुविधा शुगर हिमोग्लोबिन व अन्य जांच भी की जा रही है ।
मोबाइल मेडिकल यूनिट से लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी सुरेश कहते हैं कि यहां आकर जांच करवाई तो मुझे पता चला कि मेरी शुगर सामान्य से अधिक है । जांच के उपरांत मुझे दवाईयॉ भी दी गई है ।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के सफल संचालन में स्टाफ नर्स हिना ढीढी, फार्मेसिस्ट तरुण कुमार साहू लैब टेक्नीशियन आरती रामटेके और माखंलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!